Dhirendra Kumar Patel

Dhirendra Kumar Patel

धीरेन्द्र कुमार पटेल

जन्म : २० जून १९७१, ग्राम-बराई, पोष्ट-पुरेंव, जौनपुर (उ.प्र.)।

शिक्षा : एम.ए., पी-एच.डी., यू.जी.सी. नेट (हिन्दी साहित्य)।

साहित्य-सेवा : डगर की रेत, हँसकर युग धर्म निभाना (कविता संग्रह), आधुनिक काव्य-मंजरी (सम्पादन), हिन्दुस्तानी, अप्रतिम, वर्तमान साहित्य, लमही, बयान सहित अनेकों साहित्यिक एवं शोध पत्रिकाओं तथा सम्पादित पुस्तकों मे कहानी, आलेख, समीक्षा आदि प्रकाशित।

गतिविधियाँ : आकाशवाणी से वार्ताएँ प्रसारित, अनेकों साहित्यिक संगोष्ठियों का आयोजन, विभिन्न राष्ट्रीय संगोष्ठियों में वक्ता के रूप में प्रतिभागिता, विभिन्न काव्य मंचों से काव्य-पाठ, सदस्य-हिन्दी साहित्य सम्मेलन, जौनपुर।

शैक्षिक सेवा : अप्रैल १९९८ से मई २००० तक राजकीय महाविद्यालय, छपरौली (बा़गपत) उ.प्र. में हिन्दी प्रवक्ता एवं प्रभारी प्राचार्य।

सम्मान : भारतीय दलित साहित्य, दिल्ली द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय फेलोशिप सम्मान-२०१४ तथा साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था ‘कोशिश’ द्वारा साहित्य श्री सम्मान २०२१ से विभूषित।

सम्प्रति : एसोसिएट प्रोफेसर एवं अध्यक्ष, हिन्दी विभाग, सल्तनत बहादुर पी.जी. कॉलेज, बदलापुर, जौनपुर।

You've just added this product to the cart:

error: Content is protected !!