Doodhnath Singh

Doodhnath Singh

दूधनाथ सिंह

जन्म – 17 अक्टूबर, 1936 उत्तर प्रदेश के बलिया ज़िले के एक छोटे-से गाँव सोबन्धा में।

शिक्षा – एम.ए. (हिन्दी साहित्य) इलाहाबाद विश्वविद्यालय।

जीविका – कुछ दिनों (1960-62) तक कलकत्ता में अध्यापन। फिर इलाहाबाद विश्वविद्यालय, हिन्दी विभाग में। अब सेनावृत्ति।

लेखन – सन् 1960 के आसपास से।

कृतियाँ – आख़िरी क़लाम, निष्कासन (उपन्यास); सपाट चेहरे वाला आदमी, सुखान्त, प्रेमकथा का अन्त न कोई, माई का शोकगीत, धर्मक्षेत्रे कुरुक्षेत्रे (कहानी-संग्रह); कथा समग्र (सम्पूर्ण कहानियाँ); मनो अंधकारं (आख्यान); यमगाथा (नाटक); अपनी शताब्दी के नाम, एक और भी आदमी है (कविता-संग्रह); सुरंग से लौटते हुए (लम्बी कविता); निराला : आत्महन्ता आस्था (निराला की कविताओं पर एक सम्पूर्ण किताब); लौट आ, ओ धार ! (संस्मरण); कहा-सुनी (साक्षात्कार और आलोचना); महादेवी (महादेवी की सम्पूर्ण रचनाओं पर एक किताब)।
सम्पादन – तारापथ (सुमित्रानंदन पंत की कविताओं का संचयन), दो शरण (निराला की भक्ति कविताओं का संचयन)

You've just added this product to the cart:

error: Content is protected !!