Kumar Nirmalendu

Kumar Nirmalendu

कुमार निर्मलेन्दु

जन्म : 21 अक्टूबर, 1967 को बिहार, मुंगेर के शेखपुरा ज़िले के सादिकपुर नामक गाँव में।

शिक्षा : इतिहास से एम.ए.। हिन्दी साहित्य और इतिहास दोनों ही विषयों में समान रूप से सक्रिय। साहित्य, कला एवं संस्कृति सम्बन्धी विषयों पर विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में अनियमित लेखन।

प्रकाशित और सम्पादित पुस्तकें : ‘मगधनामा’ तथा ‘उपकार सामान्य हिन्दी : रूपरेखा, व्याकरण एवं प्रयोग’। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय, वर्धा के प्रो. कृष्ण कुमार सिह के साथ मिलकर ‘प्रेमचन्द : जीवन-दृष्टि और संवेदना’ नामक पुस्तक का सम्पादन, डॉ. गणेश पाण्डेय के साथ मिलकर ‘यात्रा’ नामक एक अनियतकालीन साहित्यिक लघु पत्रिका का सम्पादन।

कुछ अन्य किताबें प्रकाशन की प्रक्रिया में। सम्‍प्रति : विगत तो दशकों से राजकीय सेवा में। वर्तमान में उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग में राजपत्रित अधिकारी के रूप में कार्यरत।

सम्पर्क : ज़िला आपूर्ति अधिकारी, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश।

You've just added this product to the cart:

error: Content is protected !!