Pradhan Gurudutta

Pradhan Gurudutta

प्रधान गुरुदत्त

प्रधान गुरुदत्त 30 प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित। लगभग 450 ग्रन्‍थों के लेखक, सम्पादक तथा रूपान्तरकार। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से एम.ए. (हिन्दी), मैसूर तथा तुमकुर विश्वविद्यालयों से एम.ए. (कन्नड़), एम.फिल. (अनुवाद), डी.लिट्. और पीएच.डी.। केन्द्रीय साहित्य अकादेमी और अनेक विश्वविद्यालयों से सम्बद्ध आलोचनात्मक साहि‌त्यिक प्रकाशनों के सम्‍पादक। कर्नाटक अनुवाद साहित्य अकादेमी के अतिरिक्त कुवेम्पु भाषा भारती प्राधिकार (केबीबीपी) के संस्थापक अध्यक्ष। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, मैसूर विश्वविद्यालय के कन्नड़ और इतिहास विभागों के अतिथि प्रोफेसर। केन्द्रीय साहित्य अकादेमी, नेशनल बुक ट्रस्ट, राज्य साहित्य अकादेमी तथा कर्नाटक प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान, सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी तथा कर्नाटक पुलिस अकादमी आदि के भी बाह्य विशेषज्ञ के रूप में कार्य किया।

You've just added this product to the cart:

error: Content is protected !!