Rohini Agrawal

Rohini Agrawal

रोहिणी अग्रवाल

जन्म : 9 दिसम्बर, 1959; मानसा, पंजाब।

शैक्षणिक योग्यता : एम.ए. (हिन्दी एवं अंग्रेज़ी), पीएच.डी. (हिन्दी), पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा।

प्रकाशित प्रमुख पुस्तकें : ‘हिन्दी उपन्यास में कामकाजी महिला’, ‘एक नज़र कृष्णा सोबती पर’, ‘इतिवृत्त की संरचना और स्वरूप’ (पन्द्रह वर्ष के प्रतिमानक उपन्यास); ‘समकालीन कथा साहित्य : सरहदें और सरोकार’ (आलोचना); ‘घने बरगद तले’ (कहानी-संग्रह); ‘कहानी यात्रा सात’ (सम्पादित कहानी-संग्रह); लगभग डेढ़ दर्जन कहानियाँ विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित।

सम्मान : कहानी ‘कोहरा छँटता हुआ’ तथा ‘आर्किटेक्ट’ वर्ष 1987 तथा 2003 में हरियाणा साहित्य अकादेमी द्वारा पुरस्कृत; आलोचनात्मक पुस्तक ‘समकालीन कथा साहित्य : सरहदें और सरोकार’ वर्ष 2008 में हरियाणा साहित्य अकादेमी द्वारा पुरस्कृत; ‘स्पन्दन आलोचना पुरस्कार’ (वर्ष 2010); ‘रेवान्त मुक्तिबोध साहित्य सम्मान’; ‘वनमाली कथा आलोचना सम्मान’; ‘डॉ. शिवकुमार मिश्र स्मृति सम्मान’।

सम्प्रति : प्रोफ़ेसर एवं अध्यक्ष, हिन्दी विभाग, महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, रोहतक (हरियाणा)।

You've just added this product to the cart:

error: Content is protected !!