Bharat Ki Garimamaye Nariyan

-8%

Bharat Ki Garimamaye Nariyan

Bharat Ki Garimamaye Nariyan

595.00 545.00

In stock

595.00 545.00

Author: Dr. Lalbahadur Singh Chauhan

Availability: 10 in stock

Pages: 260

Year: 2017

Binding: Hardbound

ISBN: 9788170434061

Language: Hindi

Publisher: Atmaram and Sons

Description

भारत की गरिमामयी नारियाँ

प्राक्कथन

प्राचीन काल से आज तक अनेक भारतीय नारी-रत्नों ने संसार में कई उच्चतम आदर्शों की स्थापना की है और अपने सुकृत्यों एवं सेवाओं से नारी-जाति के नाम को उज्ज्वल किया है। भारतीय नारी प्रारंभ से ही पृथ्वी के समान क्षमाशील, समुद्र के समान गंभीर, शशि के समान शीतल, रवि के समान तेजस्वी तथा पर्वत के समान मानसिक रूप से उन्नत रही है; वहीं वह आवश्यकता पड़ने पर रणचंडी का विशाल विकराल रूप भी धारण कर सकेती है। वास्तव में स्त्री तथा पुरुष दोनों गाड़ी के दो पहिए हैं जो जीवन-क्षेत्र में परस्पर एक-दूसरे के पूरक हैं। एक के अभाव में दूसरे का व्यक्तित्व अपूर्ण है। नारी राष्ट्र की निर्माता है, स्त्री पत्नी के रूप में पुरुष की परामर्शदात्री एवं शुभेच्छु होती है तथा माता के रूप में उसकी गुरु है।

वैदिक पुरातन समय में भारतीय नारी को समाज में अत्यधिक श्रेष्ठ व उच्च स्थान प्राप्त था। उसके अभाव में व्यक्ति अपने धार्मिक कार्य तथा अनुष्ठान आदि को पूर्ण नहीं कर पाता था। तब नारी न केवल धार्मिक कार्यों में ही, अपितु युद्ध के समय रणक्षेत्र में भी पुरुष की सहायक होती थी। वह घर का सौंदर्य थी। उसे दैवी शक्ति का प्रतीक माना जाता था। मनु के शब्दों में “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते तत्र रमन्ते देवता” अर्थात्‌ जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते हैं। भारतीय संस्कृति में नारी त्याग, विश्वास तथा श्रद्धा की प्रतीक रही है। विश्व में भारतीय संस्कृति व सभ्यता का मूल कारण नारीत्व का उच्च तथा महान आदर्श ही रहा है।

भारत के गौरवमय अतीत तथा जीवन के विविध क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां प्राप्त करने वाली गरिमामयी नारियों के प्रति छात्राओं व महिलाओं के मन-मस्तिष्क में समादर का भाव विकसित करने और उनमें देश प्रेम, राष्ट्रीय एकता-अखण्डता, समाज-सेवा, स्वातंत्र्य-प्रेम, परोपकार, सदाचार और त्याग की भावना जैसे पावन मूल्यों का विकास उत्पन्न करने के उद्देश्य को दृष्टिगत्‌ रखते हुए अपनी कृति ‘भारत की गरिमामयी नारियां’ पाठकों के सम्मुख प्रस्तुत कर रहा हूं। मुझे आशा ही नहीं, वरन्‌ पूर्ण विश्वास है कि ‘भारत की गरिमामयी नारियां’ पुस्तक सुविज्ञ पाठक सहर्ष पसंद करेंगे, तभी मैं अपने प्रयास को सफल समझूंगा।

– डॉ. लालबहादुर सिंह चौहान

 

क्रम

अरुणा आसफअली

अहल्याबाई

इन्दिरा गांधी

उमा भारती

एनी बेसेन्ट

कस्तूरबा गांधी

कमला नेहरू

कल्पना चावला

कमला देवी चट्टोपाध्याय

किरण बेदी

चांद बीबी

जीजाबाई

डॉ. मुत्तुलक्ष्मी रेड्डी

दुर्गावती

नूरजहां

नजमा हेपतुल्ला

बेगम हजरत महल

भीमाबाई

मैडम भीकाजी कामा

मदर टेरेसा

मार्गरेट कंजिस

मेधा पाटकर

ममता बनर्जी

रानी चेन्नमा

रजिया बेगम

लक्ष्मीबाई

विजय लक्ष्मी पंडित

सरोजिनी नायडू

सुचेता कृपलानी

सोनिया गांधी

Additional information

Authors

Binding

Hardbound

ISBN

Language

Hindi

Pages

Publishing Year

2017

Pulisher

Reviews

There are no reviews yet.


Be the first to review “Bharat Ki Garimamaye Nariyan”

You've just added this product to the cart:

error: Content is protected !!