-25%
Kavi Ka Marg : Kamalesh Se Samwad
₹399.00 ₹299.00
₹399.00 ₹299.00
₹399.00 ₹299.00
Author: Udayan Vajpayee
Pages: 142
Year: 2018
Binding: Hardbound
ISBN: 9788126730926
Language: Hindi
Publisher: Rajkamal Prakashan
कवि का मार्ग : कमलेश से संवाद
‘‘कमलेश अपनी पीढ़ी के सम्भवतः सबसे पढ़े-लिखे कवि-चिन्तक थे। जितना ज्ञान उन्होंने संसार भर से अपने पास इकट्ठा किया था उसकी तुलना में उन्होंने लिखा कम। उनके पास ज्ञान-पगी दृष्टि थी जो उनकी मूलतः कविदृष्टि को समृद्ध और विलक्षण बनाती थी। उनसे एक लम्बा संवाद और उनका एक निबन्ध इस पुस्तक में शामिल किया गया है जो इस माला के पहले सैट में इस विश्वास के साथ प्रकाशित की जा रही है कि उनके चिन्तन और गद्य की यह पुस्तक पाठकों को विचारोत्तेजक लगेगी।
कमलेश में परम्परा की गहरी समझ और पैठ तथा आधुनिकता से प्रोत्साहित प्रश्नाकुलता में कोई दूरी नहीं है जो उन्हें एक अपवाद बनाती है।’’
— अशोक वाजपेयी
Authors | |
---|---|
Binding | Hardbound |
ISBN | |
Language | Hindi |
Pages | |
Publishing Year | 2018 |
Pulisher |
उदयन वाजपेयी
जन्म : ४ जनवरी, १९६०, सागर, मध्यप्रदेश।
प्रकाशित पुस्तकें :
कुछ वाक्य, पागल गणितज्ञ की कविताएँ (कविता-संग्रह); सुदेशना, दूर देश की गन्ध, सातवाँ बटन (कहानी-संग्रह); चरखे पर बढ़त, जनगढ़ कलम, पतझर के पाँव की मेंहदी (निबन्ध और यात्रा वृत्तान्त) ; अभेद आकाश ( फिल्मकार मणि कौल से बातचीत); मति, स्मृति और प्रज्ञा ( इतिहासकार धर्मपाल से बातचीत); का.ना. पणिक्कर पर थियेटर ऑफ रस और रतन थियाम पर थियेटर ऑफ ग्रेंजर ; वी आँविजि़ब्ल (फ्राँसीसी में कविताओं के अनुवाद की पुस्तक); मटमैली स्मृति में प्रशान्त समुद्र (जापानी कवि शुन्तारो तानीकावा के हिन्दी में अनुवाद); कविताओं, कहानियों और निबन्धों के अनुवाद तमिल, बाङ्ला, ओड़िया, मलयालम, मराठी, अँग्रेज़ी, फ्राँसीसी, स्वीडिश, पोलिश, इतालवी, बुल्गारियन आदि भाषाओं में।
Reviews
There are no reviews yet.