Bambai Dar Bambai

-26%

Bambai Dar Bambai

Bambai Dar Bambai

499.00 369.00

In stock

499.00 369.00

Author: Gopal Sharma

Availability: 5 in stock

Pages: 327

Year: 2026

Binding: Paperback

ISBN: 9789394575295

Language: Hindi

Publisher: Rajkamal Prakashan

Description

बम्बई दर बम्बई

सपनों का शहर मुम्बई। आमजन की कल्पनाओं, उनके सुख-दुःख और समाज के यथार्थ को रजतपट पर उतारनेवाला शहर। देश की वा‌णिज्यिक राजधानी। लेकिन क्या सिर्फ इतना ही !

‘बम्बई-दर-बम्बई’ इस शहर के इन जगप्र‌सिद्ध विशेषणों के परे जाकर इसके इतिहास और वर्तमान की अनेक परतें दिखाती है। महाराष्ट्र की राजनीति और यहाँ का जनजीवन। यहाँ का लोकेल। अँधेरी पेचीदा गलियाँ और चमचमाती सड़कें, बाजार, इमारतें। और लोग !

छोटे-छोटे किस्सों, लेखक की अपनी देखी-जानी मुम्बइया जिन्दगी के सघन विवरणों के साथ उनका अपना दृष्टिकोण; पूरे देश के परिप्रेक्ष्य में मुम्बई को लेकर उनकी दिलचस्प टिप्प‌णियों और अन्तर्दृष्टि से समृद्ध यह किताब हमें इस शहर के लगभग हर पक्ष से अवगत करा देती है।

मुम्बई के पारसी, अंग्रेजी दौर के असरात, यहाँ के मिल-कारखाने, मजदूर, चालें और झुग्गियाँ, मुम्बई की पुलिस, द‌लित आन्दोलन, फिल्मी दुनिया के वे लोग जिन्हें हम लार्जर-दैन-लाइफ देखते हैं, और वे तमाम चीजें जो इस शहर को अपने आप में खास बनाती हैं, और वे भी जो अब इसकी अपनी पहचान के लिए खतरा बनती जा रही हैं—यह किताब हर उस बारीक से बारीक रेखा को पकड़ती है जिससे इस शहर का भौगोलिक, सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक नक्शा पूरा होता है।

पढ़ने में रोचक और गुनने में गहरी ‘बम्बई-दर-बम्बई’ !

Additional information

Authors

Binding

Paperback

ISBN

Language

Hindi

Pages

Publishing Year

2026

Pulisher

Reviews

There are no reviews yet.


Be the first to review “Bambai Dar Bambai”

You've just added this product to the cart: