-17%
Samay Ka Sankshipt Itihas
₹299.00 ₹249.00



₹299.00 ₹249.00
₹299.00 ₹249.00
Author: Stephen Hawking
Pages: 212
Year: 2019
Binding: Paperback
ISBN: 9788126727889
Language: Hindi
Publisher: Rajkamal Prakashan
समय का संक्षिप्त इतिहास
स्टीफेन हॉकिंग की यह पुस्तक विज्ञान-लेखन की दुनिया में अपनी लोकप्रियता के कारण अतिविशिष्ट स्थान रखती है। वर्ष 1988 में अपने प्रकाशन के मात्र दस वर्षों की अवधि में इस पुस्तक की 10 लाख से ज़्यादा प्रतियाँ बिकीं और आज भी जिज्ञासा की दुनिया में यह पुस्तक बदस्तूर अपनी जगह बनाए हुए है। ब्रह्मांड की उत्पत्ति किस प्रकार हुई, यह कहाँ से आया और क्या यह शाश्वत है या किसी ने बाकायदा इसकी रचना की है ? बुद्धिचालित मनुष्य का उद्भव एक सांयोगिक घटना है या फिर मनुष्य के लिए ब्रह्मांड की रचना की गई, ये कुछ ऐसे सवाल हैं जो सदा से हमें विचलित-उत्कंठित करते रहे हैं।
यह पुस्तक इन सवालों का उत्तर देने का प्रयास करती है। इसमें आरम्भिक भू-केन्द्रिक ब्रह्मांडिकियों से लेकर बाद की सूर्य-केन्द्रिक ब्रह्मांडिकियों से होते हुए एक अनन्त ब्रह्मांड अथवा अनन्त रूप से विस्तृत अनेक ब्रह्मांडों तथा कृमि-छिद्रों की परिकल्पनाओं तक की हमारी विकास-यात्रा का संक्षिप्त और सरलतम वर्णन किया गया है। इस संस्करण में पिछले दशक में ब्रह्मांडिकी के क्षेत्र में हासिल की गई नई सूचनाओं और नतीजों को भी सम्मिलिततो किया ही है; साथ ही, पुस्तक के प्रत्येक अध्याय को पूर्णतया परिवर्द्धित करते हुए प्राक्कथन के साथ-साथ वर्म होल और काल-यात्रा पर जो एक नितान्त नवीन अध्याय शामिल किया है, उसका महत्त्व सदैव बना रहेगा।
| Authors | |
|---|---|
| Binding | Paperback |
| ISBN | |
| Language | Hindi |
| Pages | |
| Publishing Year | 2019 |
| Pulisher |
स्टीफेन हॉकिंग
स्टीफेन हॉकिंग का जन्म गैलीलियो की पुण्य तिथि पर सन् 1942 में हुआ था। सम्प्रति वह कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में गणित के ल्यूकेसियन प्रोफेसर के पद पर आसीन हैं। इसी पद को पहले आइज़क न्यूटन ने सुशोभित किया था। आइंस्टाइन के समय से अब तक वह सर्वाधिक प्रतिभाशाली सैद्धान्तिक भौतिकीविद् के रूप में सुप्रसिद्ध हैं। अनेक वैज्ञानिक शोध-पत्रों तथा पुस्तकों के साथ-साथ वह, सन् 1993 में प्रकाशित, ‘ब्लैक होल्स एंड बेबी यूनिवर्स’ (Black Holes and Baby Universe) के भी लेखक हैं।

Reviews
There are no reviews yet.