Bharat Rashtra Aur Uski Shiksha Paddati
₹125.00 ₹115.00
- Description
- Additional information
- Reviews (0)
Description
भारत राष्ट्र और उसकी शिक्षा पद्धति
भारत केवल एक भूखंड का नाम नहीं, एक जीवंत संस्कृति और सतत प्रवाहित एक सभ्यता का नाम है। भारत राष्ट्र से भारत की अस्मिता, संस्कृति, भाषा, इतिहास, परंपरा, आचार-विचार आदि विविध पक्षों का बोध होता है। राष्ट्र के उत्थान के बिना व्यक्ति और व्यक्तित्व का भी उत्थान संभव नहीं। इसलिए भारतीय परंपरा में राष्ट्र का व्यापक महत्व है। इसके साथ ही शिक्षा और शिक्षा पद्धति भी किसी राष्ट्र के विकास और उत्थान का सर्वाधिक महत्वपूर्ण मानक होता है। भारतीय मनीषा में शिक्षा उसे माना गया है जो पूर्ण मनुष्यता की ओर ले जाए। प्रस्तुत पुस्तक में राष्ट्र की अवधारणा की सही और सटीक व्याख्या के साथ शिक्षा और शिक्षा पद्धति पर व्यापक विचारणा की गई है। वेदों में शिक्षा पद्धति कैसी थी, शिक्षा के उद्देश्य और स्वरूप क्या होने चाहिए, शिक्षक के गुण और दायित्व के साथ ही शिक्षा में अनुशासन के महत्व आदि अनेक बिंदुओं पर सामयिक प्रसंगों के हवाले से विचार किया गया है। वर्तमान समय में इस पुस्तक की प्रासंगिकता और उपादेयता और भी बढ़ गई है।
Additional information
| Authors | |
|---|---|
| Binding | Paperback |
| ISBN | |
| Language | Hindi |
| Pages | |
| Publishing Year | 2018 |
| Pulisher |











Reviews
There are no reviews yet.