-23%
Bhimrao Ambedkar : Ek Jeevani
₹299.00 ₹229.00
₹299.00 ₹229.00
₹299.00 ₹229.00
Author: Christophe Jaffrelot
Pages: 208
Year: 2022
Binding: Paperback
ISBN: 9789388753913
Language: Hindi
Publisher: Rajkamal Prakashan
भीमराव आंबेडकर : एक जीवनी
भीमराव आंबेडकर हिन्दुओं में पहले दलित या निम्न जाति नेता थे जिन्होंने पश्चिम जाकर पी.एच.डी. जैसे सर्वोच्च स्तर तक की औपचारिक शिक्षा हासिल की थी। अपनी इस अभूतपूर्व उपलब्धि के बाबजूद वह अपनी जड़ो से जुड़े रहे और तमाम उम्र दलित अधिकारों के लिए लड़ते रहे। भारत के सबसे प्रखर और अग्रणी दलित नेता के रूप में आंबेडकर का स्थान निर्विवाद है। निम्न जातियों को एक अलग औपचारिक और कानूनी पहचान दिलाने के लिए आंबेडकर सालों तक भारत के सवर्ण हिन्दू वर्चस्व वाले समूचे राजनीतिक प्रतिष्ठान से अकेले लोहा लेते रहे।
स्वतंत्र भारत की पहली केन्द्र सरकार में आंबेडकर को कानून मंत्री और संविधान का प्रारूप तैयार करनेवाली समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इन पदों पर रहते हुए उन्हें भारतीय राजनय पर गांधीवादी प्रभावों पर अंकुश लगाने में उल्लेखनीय सफलता मिली। क्रिस्तोफ़ जाफ्रलो ने उनके जीवन को समझने के लिए तीन सबसे महत्त्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला है : एक समाज वैज्ञानिक के रूप में आंबेडकर; एक राजनेता और राजनीतिज्ञ के रूप में आंबेडकर; तथा सवर्ण हिन्दुत्व के विरोधी एवं बौद्धधर्म के एक अनुयायी व प्रचारक के रूप मे आंबेडकर।
Authors | |
---|---|
Binding | Paperback |
ISBN | |
Pages | |
Publishing Year | 2022 |
Pulisher | |
Language | Hindi |
क्रिस्तोंफ़ जाफ़लो
क्रिस्तोफ़ जाफ़लो सेरी-साइंसेज़ पोओ/सीएनआरएस में सीनियर रिसर्च फैलो एवं किंग्स इंडिया इंस्टिटूयूट (लंदन) में भारतीय राजनीति एवं समाजशास्त्र के प्रोफेसर हैं । उनकी महत्त्वपूर्ण पुस्तकों में दि हिन्दू नैशनलिस्ट मूवमेंट ऐंड इंडियन पॉलिटिक्स-1925-1990, इंडियाज साइलेंट रेवल्यूशन : दि राइज ऑफ़ लोवर कास्ट्स इन नार्थ इंडिया तथा दि पाकिस्तान पैराडॉक्स प्रमुख हैं । वह कई उल्लेखनीय पुस्तकों के सह-सम्पादक भी रहे हैं जिनमें से कुछ ये हैं : एल. गेयर के साथ आर्म्ड मिलिशियाज आँफ साउथ एशिया : फंडामेंटलिस्ट, माओइस्ट्स ऐंड सेरपेटिस्ट्स तथा मुस्लिम इन इंडियन सिटीज; एल नूवेर के साथ पैन इस्लामिक कनेक्शन्स : ट्रांसनैशनल कनेक्शन्स बिटवीन साउथ एशिया ऐंड गल्फ;
Reviews
There are no reviews yet.