-3%
Author Biography
प्रयाग शुक्ल
जन्म २८ मई, १९४०, कोलकाता। कवि, कथाकार, कला समीक्षक, निबन्धकार, अनुवादक और सांस्कृतिक विषयों के टिप्पणीकार। ‘कल्पना’, ‘दिनमान’, ‘नवभारत टाइम्स’ के सम्पादक मण्डल में रहे। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की पत्रिका ‘रंगप्रसंग’ और संगीत नाटक अकादेमी की पत्रिका ‘संगना’ के प्रथम सम्पादक। ललितकला की पत्रिका ‘समकालीन कला’ के प्रथम दो अंकों का भी सम्पादन। ‘यह जो हरा है’ समेत दस कविता-संग्रह, पाँच कहानी-संग्रह, छह यात्रा वृत्तान्त, और ‘गठरी’ समेत तीन उपन्यास प्रकाशित हैं। कला, रंगमंच, और फ़िल्म माध्यमों पर बहुतेरा लेखन। कई प्रदर्शनियाँ क्यूरेट की है जिनमें ड्रॉइंग ९४, ड्रॉइंग २०१४, रामकुमार के रेखांकनों की प्रदर्शनियाँ शामिल हैं।











Reviews
There are no reviews yet.