Description
हमारी संसद
‘‘इस पुस्तक में डॉ. कश्यप ने हमारे अपने सदनों में व्यवस्था रखने के लिए आवश्यक संसदीय प्रक्रियाओं का स्पष्टीकरण किया है। स्वस्थ लोकतंत्र के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि हम लोग जानें कि उनके नाम पर प्रतिनिधि क्या काम करते हैं…
यह जरूरी है कि संसदीय प्रक्रियाओं को हम ऐसे शब्दों और मुहावरों में पेश करें कि जिन्हें आम जनता समझ सके। और, इस प्रशंसनीय पुस्तक में डॉ. कश्यप ने यही किया है। इन्होंने बहुत-सी उलझी प्रक्रियाओं को निखारकर सीधी-सादी भाषा में प्रस्तुत किया है…
मुझे विश्वास है कि इस पुस्तक को भारी सफलता मिलेगी। मैं प्रार्थना करता हूँ कि अधिक-से अधिक लोग इसे पढ़ें और भारत की जनता इसकी बहुत-बहुत प्रशंसा करे—भारत की जनता ही क्यों, सारी दुनिया के लोग ऐसा करें-क्योंकि डॉ. कश्यप संभवतया राष्ट्रमंडल के सबसे विशिष्ट संसदीय महासचिव हैं, वे सबसे वरिष्ठ महासचिवों में तो हैं ही। जब हम लोग अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में जाते हैं तो हम अनुभव करते हैं, न केवल राष्ट्रमंडल संसदीय सभाओं में अपितु अंतर्संसदीय संघ में इनकी प्रतिष्ठा कितनी ऊंची है।
अस्तु, डॉ. कश्यप, आपने बहुत बढ़िया काम किया। बधाई। मैं कामना करता हूँ कि इस पुस्तक को सारी सफलताएं मिलें !
Reviews
There are no reviews yet.