-25%
Madhyakalin Bharat Me Rajniti
₹350.00 ₹263.00



₹350.00 ₹263.00
₹350.00 ₹263.00
Author: Heramb Chaturvedi
Pages: 327
Year: 2023
Binding: Paperback
ISBN: 9789393603692
Language: Hindi
Publisher: Lokbharti Prakashan
मध्यकालीन भारत में राजनीति
इस पुस्तक को लिखने की आवश्यकता इसलिए महसूस हुई क्योंकि इतिहास और राजनीति शास्त्र के विद्यार्थी मात्र इतिहासक्रम के अध्ययन से ही संतुष्ट नहीं होते अपितु वे ऐतिहासिक प्रक्रिया के विश्लेषण को भी महत्व प्रदान करते हैं और यही विषय को समझने की उनकी दृष्टि को भी विकसित करती है। इसी प्रकार के अध्ययन से समाज की शक्तियों और राज्य की शक्तियों की परस्परता और अंतरक्रियाएं समझ आती हैं।
इस कृति में इस्लाम के अंतर्गत राज्य की अवधारणा की पृष्ठभूमि में मध्यकालीन भारत में राज्य की प्रकृति का विश्लेषण; दोनों विशेषाधिकार प्राप्त वर्गों, यथा उलेमा (धर्माधिकारियों) तथा उमरा (अमीरों) की संरचना, विशेषताओं और समकालीन राज्य में उनकी भूमिका की व्याख्या की गई है अर्थात ऐतिहासिक घटनाक्रम के कारणों की पड़ताल पर विशेष जोर दिया गया है।
| Authors | |
|---|---|
| Binding | Paperback |
| Language | Hindi |
| ISBN | |
| Pages | |
| Publishing Year | 2023 |
| Pulisher |
हेरम्ब चतुर्वेदी
हेरम्ब चतुर्वेदी का जन्म 31 दिसम्बर, 1955 को इंदौर में हुआ था। उनकी प्रारंभिक से उच्च शिक्षा सब, इलाहबाद में संपन्न हुई। इलाहबाद विश्व विद्यालय से 1976 में बी.ए. तथा 1978 में एम.ए. प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण। जनवरी, 1980 से इसी विश्व विद्यालय में अध्यापन, सम्प्रति इतिहास विभाग में प्रोफ़ेसर के रूप में कार्यरत। आपने आठ पुस्तकों का लेखन किया, जिनमें से दो (‘मध्यकालीन भारत में राज्य और राजनीति’) को उत्तर प्रदेश हिंदी संसथान का वर्ष 2003 एवं 2005 का ‘आचार्य नरेन्द्र देव’ पुरस्कार प्राप्त। ‘दिनमान टाइम्स’, ‘सन्डे आब्जर्वर’, ‘साहित्य अमृत’, ‘मनोरमा’, ‘गंगा-जमुना’ सहित अनेक पत्रिकाओं में लेख आदि प्रकाशित। रेडियो, दूरदर्शन, ज्ञान वाणी पर निरतर वार्ताओं का प्रसारण।

Reviews
There are no reviews yet.