-17%
Author Biography
रूमी
30 सितम्बर, 1907 को फ़ारस देश के प्रसिद्ध नगर बल्ख़ में जन्मे मौलाना मुहम्मद जलालुद्दीन रूमी फ़ारसी साहित्य के कालजयी रचनाकारों में से एक हैं। रूमी के पिता शेख़ बहाउद्दीन अपने समय के अद्वितीय विद्वान् थे। रूमी अपने पिता के जीवनकाल से उनके क़ाबिल शिष्य सैयद बरहानउद्दीन से पढ़ा करते थे। पिता की मृत्यु के बाद वह दमिश्क और हलब के विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त करने के लिए चले गए और लगभग 15 वर्ष बाद वापस लौटे। उस समय उनकी उम्र चालीस वर्ष थी, लेकिन रूमी की विद्वत्ता और सदाचार की इतनी प्रसिद्ध हो गई थी कि देश-देशान्तरों से लोग उनके दर्शन करने और उपदेश सुनने आया करते थे। रूमी भी रात-दिन लोगों को सन्मार्ग दिखाने और उपदेश देने में लगे रहते।











Reviews
There are no reviews yet.