Salaam Chaus Hindi-English Dictionary

-20%

Salaam Chaus Hindi-English Dictionary

Salaam Chaus Hindi-English Dictionary

325.00 260.00

In stock

325.00 260.00

Author: Abdussalam Chaus

Availability: 5 in stock

Pages: 1312

Year: 2019

Binding: Hardbound

ISBN: 0

Language: English, Hindi

Publisher: Salaam Chaus

Description

सलाम चाऊस हिंदी-अंग्रेजी डिक्शनरी

पच्चीस हजार घंटों से ज्यादा समय खर्च करके बनाया गया भारत में इस समय मौजूद किसी भी अन्य हिंदी-अंग्रेजी कोश से स्पष्ट रूप से बेहतर कोश

इस कोश में आप पाएंगे लगभग सभी प्रचलित हिंदी शब्दों, पदबंधों, मुहावरों, और कहावतों के लिए सही, जानदार और हर संभव स्थान पर ज्यादा से ज्यादा अंग्रेजी पर्याय।

यह इस कोश की एक विशेषता जरूर है लेकिन प्रमुख विशेषता नहीं। इसकी सबसे प्रमुख विशेषता – या इस कोश की जान कहिए – यह है कि इसमें किसी हिंदी शब्द का अंग्रेजी अर्थ देने के बाद अक्सर उसके साथ प्रयुक्त होने वाले दूसरे शब्दों के साथ उसको वहीं दुबारा दिया गया है। जैसे, बादल शब्द के बाद तुरंत बादल आना, बादल छाना, बादल उमडना, बादल मंडराना, बादल छँटना आदि दिए गए हैं।

इसी तरह कोशिश शब्द का अंग्रेजी अर्थ देने के बाद कोशिश करना, कोशिश छोड देना, कोशिश नाकाम होना, कोशिश कामयाब होना, कोशिश में कामयाब होना, पुरजोर कोशिश, हरसंभव कोशिश, तमाम कोशिशों के बावजूद वगैरह दिए गए हैं। खुशी शब्द के तहत आप पाएंगे खुशी मनाना, खुशी प्रकट करना, खुशी की लहर दौड़ जाना, खुशी से फूला न समाना, खुशी से झूम उठना, खुशी से किलकारियाँ मारना, खुशी के मारे नाचना, हमारी खुशी का क्या कहना वगैरह।

ऐसी अनेक क्रियाएँ हैं जिनका प्रयोग अलग-अलग संज्ञाओं के साथ होता है। जैसे, ‘निकालना’ यह क्रिया। हम आवाज निकालते हैं, लाइसन्स निकालते हैं, रस निकालते हैं, छायाचित्र निकालते हैं, अखबार निकालते हैं, रास्ता निकालते हैं, तलवार निकालते हैं, गुस्सा निकालते हैं, दाँत निकालते हैं। इसी तरह अलग-अलग चीजें चलाई जाती हैं – जैसे, दुकान चलाना, कार चलाना, तीर चलाना, लाठी चलाना, मुकदमा चलाना, पंखा चलाना, हथौडा चलाना वगैरह।

इसी प्रकार कई विशेषण हैं – जैसे ‘कड़ा’ यह विशेषण, अलग-अलग चीजें कडी हो सकती हैं – जैसे, कडी चुनौती, कडी धूप, कडी चाय, कडी चढाई, कडा संघर्ष, कडी परीक्षा, कडी कार्रवाई, कडी सजा वगैरह।

किस हिंदी शब्द के लिए किस स्थिति में कौन सा अंग्रेजी शब्द उचित है इस स्वाभाविक और बुनियादी प्रश्न को सामने रखकर उसका विस्तारपूर्वक उत्तर देने का प्रयास इस कोश में किया गया है।

इसी तरह कई शब्दों के साथ उन शब्दों से संबंधित जानकारी भी जोड़ी गई है। जैसे ‘नारियल’ शब्द। नारियल का अंग्रेजी अर्थ देने के बाद उसके तहत आप पाएंगे:- नारियल का पेड़, नारियल का पानी, नारियल का तेल, नारियल की गिरी, नारियल की जटा, नारियल की खोपड़ी वगैरह।

Additional information

Authors

Binding

Hardbound

ISBN

Language

English, Hindi

Pages

Publishing Year

2019

Pulisher

Reviews

There are no reviews yet.


Be the first to review “Salaam Chaus Hindi-English Dictionary”

You've just added this product to the cart:

error: Content is protected !!