Bharat Ka Aadiwasi Swar

-25%

Bharat Ka Aadiwasi Swar

Bharat Ka Aadiwasi Swar

₹350.00 ₹263.00

In stock

₹350.00 ₹263.00

Author: Ramanika Gupta

Availability: 5 in stock

Pages: 346

Year: 2022

Binding: Paperback

ISBN: 9789387145672

Language: Hindi

Publisher: Ananya Prakashan

Description

भारत का आदिवासी स्वर

आज के आदिवासी की अस्तित्व ही जल, जंगल और जमीन से आबद्ध है। उनकी संपूर्ण सामाजिक संरचना और जीवनयापन का साधन जल, जंगल और जमीन ही है। जीवन के इन्हीं तत्वों के साथ आदिवासी समुदायों की भाषा, शिक्षा, संस्कृति और जीवनशैली विकसित हुई है, जो शहरी या मैदानी पहचान से एकदम पृथक है। आदिवासी साहित्य एक विशेष प्रकार का लोक-साहित्य है, जिसके केंद्र में होते हैं एक साथ रहने वाले समुदायों के सामूहिक जीवन-अनुभव।

आदिवासी साहित्य की कसौटी प्रचलित सौंदर्यशास्त्र के आधार पर तय नहीं की जा सकती चूंकि वह लोक और लोक साहित्य पर आधारित होता है, जिसके लेखक अनाम और अज्ञात होते हैं। आदिवासी साहित्य लोक-साहित्य ही है, जिसके केंद्र में समूह का अनुभव होता है। उसका समकालीन साहित्य भी समूह के प्रति हो रहे अन्वय, समूह में पनपती बदलाव की इच्छा, संकल्प और समूह के प्रति बढ़ती जा रही उपेक्षा तथा समूह में बढ़ते आक्रोश व बेबसी की अभिव्यक्ति ही होता है। इसलिए आदिवासी साहित्य की कसौटी जो भी होगी वह उसके भीतर से ही उपजेगी। उस सृजित साहित्य की भंगिमा, तेवर और गंध के आधार पर ही उस साहित्य का मूल्यांकन होगा।

वर्तमान सौंदर्यशास्त्र जो रसपरक कसौटी पर आधारित है, आदिवासी साहित्य के विस्तृत फलक को नाप नहीं सकता क्योंकि वह व्यक्ति तक सीमित है और आदिवासी साहित्य, समूह और प्रकृति के आर-पार जाता है।

मोहनजोदड़ो और हड़प्पा से लेकर बर्मा तक आस्ट्रिक भाषा ही प्रयोग में लाई जाती थी इसलिए यह मान्यता कि भारतीय भाषाओं का मूल संस्कृत है, सही नहीं है। संस्कृत एक परिष्कृत भाषा है और इसका व्याकरणामक और ध्वन्यात्मक स्वरूप बहुत सुदृढ़ है, इसलिए यह मूल भाषा नहीं हो सकती। दरअसल भाषाओं का विकास तो 30-40 हजार साल पहले शुरू हो चुका था जबकि संस्कृत 4-5 हजार साल पहले की ही भाषा है। सत्य तो यह है संस्कृत आदिवासी भाषाओं से ही निकली है। इस पर शोध होना चाहिए। इतना ही नहीं उनकी 90 भाषाओं में साहित्य लिखा जा रहा है जिनको एकजुट करके उनकी पहचान निर्मित करना भी आदिवासियों का दायित्व बनता है।

– इसी पुस्तक से

Additional information

ISBN

Authors

Binding

Paperback

Language

Hindi

Pages

Publishing Year

2022

Pulisher

Reviews

There are no reviews yet.


Be the first to review “Bharat Ka Aadiwasi Swar”

wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto toto toto toto toto toto
You've just added this product to the cart: