Anjali Kajal

Anjali Kajal

अंजली काजल

अंजली काजल का जन्म 20 अक्टूबर, 1978 को लुधियाना, पंजाब में हुआ। वे कॉमर्स में परास्नातक हैं। उनकी पहली कहानी ‘इतिहास’ 1999 में ‘हंस’ पत्रिका में प्रकाशित हुई। उसके बाद कई कहानियाँ ‘ज्ञानोदय’, ‘वागर्थ’, ‘रचना समय’, ‘वाक्’, ‘साहित्य विमर्श’, ‘वनमाली कथा’ आदि पत्रिकाओं में भी प्रकाशित हुईं। उनकी कहानी ‘सैलाब’ का दिल्ली, अलवर, कानपुर, गेयटी थिएटर, शिमला में सफ़ल मंचन हो चुका है।

उनका कहानी-संग्रह ‘Ma is scared’ (कॉमा प्रेस, यू.के.) नाम से प्रकाशित हुआ। कव‌िता भनोट द्वारा हिन्दी से अंग्रेजी में अनूद‌ित इस संग्रह को 2021 का ‘इंग्लिश पेन ट्रांसलेट्स अवार्ड’ प्राप्त हुआ। इसी नाम से 2024 में यह संग्रह भारत (पेंगुइन इंडिया) में भी प्रकाशित हुआ है।

सम्प्रति : बी.एस.एन.एल. में कार्यरत

ई-मेल : anjalikgautam@gmail.com

You've just added this product to the cart: