Dr. Surendra Gambhir

Dr. Surendra Gambhir

डॉ. सुरेन्द्र गंभीर

डॉ. सुरेन्द्र गंभीर : यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिल्वेनिया, कॉरनेल यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कान्सिन में अध्यापन कार्य (1973-2008)।

संप्रति सेवा-निवृत्त वरिष्ठ प्राचार्य। यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिल्वेनिया से भाषा-विज्ञान में पी.एच.डी। अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन स्टडीज़ भाषा-समिति के भूतपूर्व अध्यक्ष और भारत में 13 विभिन्न भाषा-कार्यक्रमों के निदेशक। पैन-इन-इंडिया स्टडी-एबरॉड कार्यक्रम के भूतपूर्व संस्थापक-निदेशक। अमेरिका में अनेक भाषा से संबंधित कार्यक्रमों के सलाहकार। अमेरिका, चैक रिपब्लिक, मॉरीशस तथा भारत में अनेक संगोष्ठियों में बीज-वञ्चता। गयाना, त्रिनिदाद, सूरीनाम, मॉरीशस, भारत और अमेरिका के प्रवासी भारतीयों के बीच फील्ड-वर्क, शोध और लेखन। सामाजिक भाषा-विज्ञान, प्रवासी भारतीय समाज, विदेशी भाषा अधिग्रहण, व्यावसायिक भाषा, संस्कृत साहित्य, हिन्दू माइथोलॉजी, भारतीय दर्शन विषयों में विशेषज्ञता और प्रकाशन। सात पुस्तकें और सौ से अधिक शोध लेख। अनेक राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों से सक्वमानित। विश्व हिंदी सक्वमेलन, न्यूयार्क (2007) में और वर्ष 2012 में भारत के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित। फिलाडेल्फिया (अमेरिका) में सपरिवार स्थायी निवास।

डॉ. वशिनी शर्मा : केन्द्रीय हिंदी संस्थान, आगरा से सेवा-निवृत्त वरिष्ठ प्राचार्य। उस्मानिया यूनिवर्सिटी (आन्ध्र प्रदेश) और क.मु. विद्यापीठ (आगरा) में शिक्षा। 40 वर्षों तक भारतीय और विदेशी छात्रों को हिंदी अध्यापन। बालभाषा विकास, चिकित्सा, व्यावसायिक हिंदी, भाषा-प्रौद्योगिकी, ई-लर्निंग, हिंदी अनुसृजन विषयों में विशेषज्ञता। हिंदी शिक्षक बंधु, गूगल समूह लिस्ट सर्व की संयोजक। अनेक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठियों में सहभागिता, प्रस्तुति और शोध-आधारित प्रकाशन।

You've just added this product to the cart:

error: Content is protected !!