Durga Bhagwat

Durga Bhagwat

दुर्गा भागवत

दुर्गा भागवत का जन्म 10 फ़रवरी, 1910 को इन्दौर, मध्य प्रदेश में हुआ। उन्होंने मुम्बई से 1932 में एम.ए. (संस्कृत) किया। लोक-साहित्य के अध्ययन एवं लेखन में सक्रिय रहीं। 1957 में मराठी शोध-पत्रिका ‘साहित्य सहकार’ की सम्पादक, 1958-59 में पूना के ‘गोखले इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिक्स’ के समाजशास्त्र विभाग की अध्यक्ष रहीं। 1976 में अ. भा. मराठी साहित्य सम्मेलन की अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। उनकी पैंतीस से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हुईं जिनमें प्रमुख हैं—‘ऋतुचक्र’, ‘भावमुद्रा’, ‘व्यासपर्व’, ‘पायस’, ‘पूर्वा’, ‘तुलसीलग्न’, ‘धर्म आणि लोक साहित्य’, ‘रूपरंग’, ‘सत्यं शिवं सुन्दरं’ और ‘अश्वल’। ‘पायस’ के लिए उन्हें ‘साहित्य अकादेमी पुरस्कार’ से पुरस्कृत किया गया।

7 मई, 2002 को उनका निधन हुआ।

You've just added this product to the cart: