John Berger

John Berger

जॉन बर्जर

ब्रिटेन के प्रसिद्ध कला समीक्षक, उपन्यासकार, निबन्धकार और चित्रकार जॉन बर्जर का जन्म 5 नवम्बर, 1926 को हुआ। जॉन बर्जर बीसवीं और इक्कीसवीं सदी की आलोचना और साहित्य की दुनिया के उन दुर्लभ हस्ताक्षरों में से हैं जिन्होंने कला, साहित्य और समाज–तीनों को जोड़कर समझने का काम किया। उनकी पुस्तक ‘Ways of Seeing’ और इसी नाम की बीबीसी टेलीविज़न शृंखला ने कला-आलोचना को केवल विशेषज्ञों तक सीमित रखने के बजाय आम पाठक और दर्शक तक पहुँचाया। बर्जर का साहित्यिक और आलोचनात्मक लेखन कला की दुनिया से आगे बढ़कर किसानों, मज़दूरों और आम जनजीवन की जटिलताओं तक फैला हुआ है। वे पेरिस और बाद के वर्षों में फ़्रांस के ग्रामीण इलाक़ों में रहे, जहाँ से उन्होंने पूँजीवाद, आधुनिकता और मनुष्य की बदलती स्थितियों पर गहन लेखन किया। उनके उपन्यास ‘G.’ को 1972 में ‘बुकर पुरस्कार’ से पुरस्कृत किया गया।

2 जनवरी, 2017 को उनका निधन हुआ।

You've just added this product to the cart: