माधुविकुट्टि मलयालम भाषा की विख्यात रचनाकार हैं। प्रारंभ में ये कविता और कथा साहित्य लिखती थीं। मलयालम में ‘माधविकुट्टि’ तथा अंग्रेजी में ‘कमला दास’ के नाम से लिखती रही हैं। भावुक मन और कोमल संवेदनाओं के सूक्ष्म सूत्रों को पकड़ने वाली रचनाकार माधविकुट्टि सदा अपने पाठकों के मन पर छाई रहती हैं।
अनुवादक अरविन्दन एम. एक प्रसिद्ध भाषा सेवी, साहित्य सेवी तथा शिक्षा सेवी हैं। अनुवाद के क्षेत्र में इन्होंने अपनी प्रशंसनीय छवि, अपनी निष्ठा के बल पर ही बनाई है। मलयालम, हिन्दी तथा अंग्रेजी पर इनका अधिकार है। इनके द्वारा अनूदित कई पुस्तकें प्रकाशित हैं।