Mamta Mehrotra

Mamta Mehrotra

ममता मेहरोत्रा

जन्म : 6 अक्टूबर, 1969; लखनऊ (उत्तर प्रदेश)।

शिक्षा : एम.एस-सी. (प्राणी विज्ञान)।

कृतित्व : ‘अपना घर’, ‘सफर’, ‘धुआँ-धुआँ है जिंदगी’ (लघुकथा-संग्रह), ‘महिला अधिकार और मानव अधिकार’, ‘शिक्षा के साथ प्रयोग’, ‘विद्यार्थियों के लिए टाइम मैनेजमेंट’, ‘विश्वासघात तथा अन्य कहानियाँ’, ‘जयप्रकाश तुम लौट आओ’ तथा अंग्रेजी में ‘We Women’, ‘Gender Inequality in India’, ‘Crimes Against  Women  in  India’, ‘Relationship  &  Other  Stories’  & ‘School Time Jokes’ पुस्तकें प्रकाशित। RTE Act पर लिखी पुस्तक ‘शिक्षा का अधिकार’ काफी प्रसिद्ध हुई और अनेक राज्य सरकारों ने इस पुस्तक को क्रय किया है। उनकी पुस्तकें मैथिली में भी प्रकाशित हो चुकी हैं। कुछ संक्षिप्त डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का भी निर्माण किया है।

‘सामयिक परिवेश’ एवं ‘खबर पालिका’ पत्रिकाओं का संपादन।

अनेक स्वयंसेवी संस्थाओं से संबद्ध।

संप्रति : निशक्त बाल शिक्षा एवं महिला अधिकारों से संबंधित कार्यों में संलग्न।

You've just added this product to the cart:

error: Content is protected !!