Manjari Jaruhar

Manjari Jaruhar

मंजरी जारुहार

मंजरी जारुहार भारतीय पुलिस सेवा के 1976 बैच की अधिकारी हैं। उन्होंने बिहार व झारखंड में, सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में तथा केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सी.आई.एस.एफ़.) व केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ़.) में अपनी सेवाएँ दीं। 2010 में सेवानिवृत्ति के समय वे केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में विशेष महानिदेशक थीं। बिहार में भारतीय पुलिस सेवा की पहली महिला अधिकारी मंजरी जारुहार ने अपने कार्यकाल के दौरान एक अत्यन्त प्रभावी, योग्य व सख़्त मगर साथ ही संवेदनशील अधिकारी के रूप में अपनी साख बनाई। उन्हें उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस पदक व विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने इंडियन म्यूज़िक इंडस्ट्री के चोरी-निरोधक विंग के प्रमुख की भूमिका निभाई। आजकल वे टाटा कन्सलटेंसी सर्विसेज़ (टी.सी.एस.) को होमलैंड सिक्योरिटी पर परामर्श देने का काम कर रही हैं। भारतीय वाणिज्य व उद्योग मंडल महासंघ (फ़िक्की) की निजी सुरक्षा समिति की सलाहकार भी हैं। मंजरी अंग्रेज़ी साहित्य की विद्यार्थी हैं। पढ़ने के अलावा उन्हें यात्राएँ करना, खाना पकाना और पोते-पोतियों के संग समय बिताना अच्छा लगता है। वे अपने पति श्री राकेश जारुहार के साथ, जो भारतीय पुलिस सेवा में उनके साथी थे, दिल्ली में रहती हैं।

wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto toto toto toto toto toto
You've just added this product to the cart: