Meera Kant

Meera Kant

मीरा कांत

जन्म : सन 1958, श्रीनगर।

शिक्षा : दिल्ली विश्वविद्यालय से हिन्दी साहित्य में एम.ए. और जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पी-एच.डी.।

कृतियाँ :

उपन्यास : ततः किम्।

कहानी-संग्रह : कागजी बुर्ज, हाइफन।

नाटक : ईहामृग, नेपथ्य राग।

शोधपरक ग्रन्थ : अन्तर्राष्ट्रीय महिला दशक और हिन्दी पत्रकारिता।

बाल साहित्य : नाम था उसका आसमानी।

संस्मरण : स्मृतियों के सान्निध्य में।

संपादन : मीरां : मुक्ति की साधिका।।

पुरस्कार/सम्मान : फिल्म लेखन के लिए स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मन्त्रालय, भारत सरकार द्वारा पुरस्कृत (1992)। ‘ईहामृग’ के लिए सेठ गोविन्द दास सम्मान (2003) तथा ‘नेपथ्य राग’ के लिए साहित्य कला परिषद् द्वारा मोहन राकेश सम्मान (2003) से विभूषित।

सम्प्रति : एन.सी.ई.आर.टी. में बतौर सम्पादक कार्यरत।

You've just added this product to the cart:

error: Content is protected !!