Nahid Abidi

Nahid Abidi

नाहीद आबिदी

पद्मश्री डॉ. नाहीद आबिदी भारतीय संस्कृति एवं परंपरा की विदुषी एवं गंभीर अध्येता हैं। संस्कृत भाषा में स्नातकोत्तर, पी-एच.डी. (वाराणसी) एवं डी.लिट. (लखनऊ) डॉ. आबिदी अप्रतिम मेधा और मनीषा की धनी हैं। देश-विदेश की अनेक महत्वपूर्ण एवं प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में अब तक उनके 50 से अधिक शोध-निबंध प्रकाशित हो चुके हैं और यह क्रम अबाध रूप से जारी है। लेखिका की कुछ पुस्तकें प्रकाशित हैं तथा कुछ प्रकाशन के विभिन्‍न स्तरों पर हैं। उत्तर प्रदेश सरकार का प्रतिष्ठित ‘यश भारती’ सम्मान (2016) प्राप्त करने के अलावा, लेखिका ने विभिन्‍न सरकारों, मंत्रालयों एवं संस्थाओं के अनेक अन्य महत्वपूर्ण पुरस्कार एवं सम्मान प्राप्त किए हैं। ‘दारा शिकोह सम्मान’ (2009) तथा नवाब रजा अली खाँ पुरस्कार 2016-संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) आदि कुछ ऐसे ही सम्मान-पुरस्कार हैं। मनीषी लेखिका अनेक केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय विश्वविद्यालयों में अतिथि प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुकी हैं। अनेक शैक्षणिक एवं अकादेमिक संस्थाओं की सदस्या डॉ. आबिदी मुसलमानों में संस्कृत भाषा-शिक्षण के प्रसार के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto toto toto toto toto toto
You've just added this product to the cart: