Namita Singh
नमिता सिंह
जन्म : लखनऊ
शिक्षा : एम.एस.सी., पी-एच.डी. टीकाराम गर्ल्स डिग्री कालेज, अलीगढ़ में लगभग 40 वर्ष अध्यापन।
2005 में रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष और प्राचार्या पद सँभालने के बाद सेवानिवृत्त।
कृतियाँ : खुले आकाश के नीचे, राजा का चौक, नील गाय की आँखें, जंगल गाथा, निकम्मा लड़का, मिशन जंगल और गिनीपिग, उत्सव के रंग (कहानी संग्रह); कर्फ़्यू तथा अन्य कहानियाँ (चयनित कहानियाँ); अपनी सलीबें, लेडीज़ क्लब (उपन्यास); दिव्या : इतिहास, संस्कृति और स्त्री-विमर्श, 1857 और जन-प्रतिरोध (सम्पादित); हाँ ! मैंने कहा… (साक्षात्कार)। फ़सादात की लायानियत (उर्दू में कहानी संग्रह) अनु. डॉ. सीमा सगीर।
सम्पादन : ‘वर्तमान साहित्य’ पत्रिका, 2004-2014 तक। डॉ. नमिता सिंह का कथा-साहित्य-डॉ. शमा परवीन (2003)। नमिता सिंह और उनका रचना-संसार-डॉ. सुरुचि मिश्रा (2014)। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जनवादी लेखक संघ। अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश जनवादी लेखक संघ। अध्यक्ष, ज्ञान-विज्ञान समिति उत्तर प्रदेश। सचिव, महिला सहायक संघ एवं परिवार परामर्श केन्द्र, अलीगढ़ (समाज कल्याण बोर्ड से सम्बद्ध)। अध्यक्ष, के.पी. सिंह मेमोरियल चेरीटेबल ट्रस्ट।