Prithvinath Pandey

Prithvinath Pandey

पृथ्वीनाथ पाण्डेय

1 जुलाई, 1959 को मिरीगिरी टोला, बांसडीह, बलिया (उत्तर प्रदेश) में जन्मे पृथ्वीनाथ पाण्डेय ने हिन्दी अंग्रेजी और प्राचीन इतिहास से स्नातकोत्तर और पी-एच.डी. उपाधि प्राप्त की। कई प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं के संपादन से जुड़े। अन्तर्राष्ट्रीय सम्पादक-सम्मेलन (सूरीनाम), विश्व हिन्दी-भाषा सम्मेलन (मॉरीशस), दक्षिण अफ्रीका भारत-मैत्री सम्मेलन (दक्षिण अफ्रीका), विश्व भोजपुरी सम्मेलन (कोलकाता), इंटरनेशनल क्रिएटिव राइटिंग वर्कशॉप (अमेरिका) में सक्रिय भागीदारी।

‘शुद्ध हिन्दी : कैसे बोलें, कैसे लिखें’, ‘आधुनिक हिन्दी व्याकरण’, ‘सामयिक प्रयोजनमूलक हिन्दी’, ‘सामयिक मीडिया और प्रेस-विधि’, ‘प्रामाणिक हिन्दी शब्द-कोश’, ‘मानक विज्ञान-शब्दकोश’, ‘मानक मुहावरा कहावत-कोश’, ‘विज्ञान एनसाइक्लोपीडिया’, ‘पर्यावरण एनसाइक्लोपीडिया’, ‘मानव विकल्प बनता कम्प्यूटर’, दक्षिण अफ्रीका में रंगक्रान्ति’, ‘प्रामाणिक हिन्दी-भाषा और साहित्य’, ‘मीडिया : दृष्टि और संदर्भ’, ‘सामान्य हिन्दी एनसाइक्लोपीडिया’ आदि प्रमुख पुस्तकें।

अब तक पराडकर पुरस्कार, डॉ. मेघनाद साहा पुरस्कार, बीरबल साहनी पुरस्कार, पं. सोहनलाल द्विवेदी पुरस्कार, ए पर्सनलिटी ऑफ एशिया एंड पैसेफिक एवार्ड सहित अनेक राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित।

सम्पर्क: ‘विचार-विविधा’, 110/2, नयी बस्ती, अलोपीबाग, इलाहाबाद-211006 (उत्तर प्रदेश)

You've just added this product to the cart:

error: Content is protected !!