Sadhna Balvate
डॉ. साधना बलवटे ने हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर की परीक्षा उत्तीर्ण की तथा ‘शरद जोशी का व्यंग्य साहित्यः एक अध्ययन’ विषय पर पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। मौलिक कृतियाँः शरद जोशी व्यंग्य के आर पार, नीर-क्षीर, प्रयत्नरत हूँ (गीत गज़ल संग्रह), न काहू से दोस्ती हमरा सबसे बैर (व्यंग्य संग्रह)। सम्मान/पुरस्कारः 10वें एवं 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन फिजी एवं भोपाल में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व । सांस्कृतिक स्रोत प्रशिक्षण केंद्र, नई दिल्ली द्वारा प्रदत्त सीनियर फैलोशिप-2017-2018। भारत सरकार के गैस एवं पेट्रोलियम मंत्रालय की राजभाषा सलाहकार समिति की माननीय सदस्या, भारत सरकार के शहरी आवास मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की माननीय सदस्या एवं राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की माननीय सदस्या।