Savita Pandey

Savita Pandey

सविता पांडेय

जन्म : 26 अप्रैल, 1984 (पटना)

स्वतंत्र पत्रकार, चित्रकार, लेखिका, अनुवादक।

अंग्रेजी में एम.ए., फाइन आर्ट्स में डिप्लोमा। थिएटर एप्रीसिएशन सर्टिफिकेट (राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय NSD, दिल्ली) देश की प्रतिष्ठित विभिन्न साहित्यिक और समाचार पत्र-पत्रिकाओं, वेबसाइट्स/पोर्टल्स में कविताएँ, कहानियाँ, आलेख, फीचर, समीक्षा, साहित्यिक-सांस्कृतिक रपट आदि प्रकाशित। पहली कहानी ‘टुन्नियाँ’ दैनिक जागरण में प्रकाशित एवं पुरस्कृत। ‘कथादेश’ अखिल भारतीय हिंदी लघुकथा प्रतियोगिता में दो बार पुरस्कृत। ‘साहित्य आजतक’ द्वारा आयोजित ‘लल्लनटॉप कहानी प्रतियोगिता’ में दो बार कहानी पुरस्कृत। ‘हिंदी चेतना’ (कनाडा) लघुकथा प्रतियोगिता-2018 में कथा पुरस्कृत।

स्कूल-कॉलेज स्तर पर पेंटिंग प्रतियोगिताओं में अनेक बार पुरस्कार-सम्मान।

‘गुलाबी लड़कियाँ’ (कहानी-संग्रह)।

ई-बुक ‘वाट्स गोइंग अप’ (लघुकथा-संग्रह) अमेजन किंडल पर प्रकाशित।

You've just added this product to the cart:

error: Content is protected !!