Uday Kant

Uday Kant

उदय कांत

उदय कांत का जन्म 7 अक्टूबर, 1949 को हुआ। आपने इंजीनियरिंग में पी-एच.डी. किया है। भारतीय इंजीनियरिंग सेवा में कार्य करते हुए अब तक आप राष्ट्रीय स्तर पर कई महत्त्वपूर्ण ज़िम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के उप कुलपति तथा प्रभारी कुलपति, दिल्ली के कई तकनीकी संस्थानों के विज़िटिंग प्रोफ़ेसर, आई.आई.एम. (रोहतक) के तकनीकी सलाहकार, सी.डॉट. के अभियन्ता प्रमुख सह चीफ़ विजिलेंस ऑफ़िसर सह अपीलीय प्राधिकार सह प्रभारी हिन्दी सेल रह चुके हैं। भारतीय विद्या भवन (दिल्ली) के ज्योतिष विभाग में वर्षों तक अवैतनिक आचार्य रहे हैं। कई वर्षों से आर्ट ऑफ़ लिविंग के एडवांस कोर्स के शिक्षक भी हैं। फ़िलहाल बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष हैं जहाँ विज्ञान की आधुनिक तकनीकों के प्रयोग से आपदा प्रबंधन के क्षेत्र को सशक्त कर रहे हैं।

You've just added this product to the cart: