-14%
1000 Swadhinta Sangram Prashnottari
₹350.00 ₹300.00
₹350.00 ₹300.00
₹350.00 ₹300.00
Author: Sachin Sinhal
Pages: 156
Year: 2018
Binding: Hardbound
ISBN: 9788177213003
Language: Hindi
Publisher: Prabhat Prakashan
1000 स्वाधीनता संग्राम प्रश्नोत्तरी
भारतीय स्वाधीनता संग्राम के दौर में लिखे गए साहित्य को पढ़कर ज्ञात होता है कि आजादी के दीवानों तथा राष्ट्राभिमानियों ने ब्रिटिश सरकार के कितने क्रूरतम अत्याचार सहे। कितने ही राष्ट्र-प्रेमियों ने अपना जीवन राष्ट्रहितार्थ बलिदान कर दिया।
आज की नई पीढ़ी को स्वाधीनता संग्राम और उन बलिदानियों के विषय में से परिचित कराना आवश्यक है। आज की भागमभागवाली जीवन-चर्या में व्यक्ति के पास समय का अभाव है, दूसरे आज हम प्रतियोगिता के युग में रह रहे हैं। इसी तथ्य को ध्यान में रखकर यह पुस्तक वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के रूप में अत्यंत सरल-सुबोध भाषा में लिखी गई है। इस कृति को पढ़कर भारत के स्वाधीनता संग्राम के प्रति अंतर्दृष्टि का विकास होता है।
प्रस्तुत पुस्तक में ब्ल्यू वाटर पॉलिसी, 1857 के स्वातंत्र्य समर, क्रांतिकारियों, देशभक्तों कांग्रेस का गठन विभिन्न ऐक्ट, कमीशन आदेश, उस काल के समाचार पत्र-पत्रिका-पुस्तकों आदि से संबंधित एक हजार प्रश्न संकलित हैं। भारतीय स्वाधीनता संग्राम का विहंगम दृश्य प्रस्तुत करनेवाली; विद्यार्थियों, अध्यापकों, शोधार्थियों एवं सभी आयु वर्ग के पाठकों के लिए समान रूप से पठनीय एवं प्रेरणादायी पुस्तक।
_________________________________________________________________________________________________________________
विषय-सूची | ||
1. ब्रिटिश कंपनी का आगमन और साम्राज्य-विस्तार | Pgs. 9 | |
2. 1857 की क्रांति | Pgs. 18 | |
3. सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक सुधार | Pgs. 27 | |
4. कांग्रेस का गठन और स्वतंत्रता आंदोलन में सहभागिता | Pgs. 38 | |
5. क्रांतिकारी आंदोलन का उदय और पुनरुत्थान | Pgs. 47 | |
6. वायसराय-काल की प्रमुख घटनाएँ (1857-1947) | Pgs. 59 | |
7. गांधीजी का आगमन | Pgs. 67 | |
8. ब्रिटिश सरकार में संवैधानिक विकास | Pgs. 85 | |
9. स्वाधीनता संग्राम के दौरान प्रकाशित समाचार-पत्र, पत्रिकाएँ, पुस्तकें एवं नारे | Pgs. 91 | |
11. विविध | Pgs. 103 | |
10. भारतीय क्रांतिकारी आंदोलन | Pgs. 114 | |
सार-सूची | Pgs. 141 |
Authors | |
---|---|
Binding | Hardbound |
ISBN | |
Language | Hindi |
Pages | |
Publishing Year | 2018 |
Pulisher |
सचिन सिंहल
विधि में स्नातक तथा प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त करने के बाद विभिन्न प्रतिष्ठित प्रकाशन समूहों के लिए पिछले आठ वर्षों से स्वतंत्र रूप से लेखन कार्य। अनेक पुस्तकें प्रकाशित।
Reviews
There are no reviews yet.