Description
अभौतिक सत्ता में प्रवेश
प्रकाशकीय
तीसरा नेत्र और मरणोत्तर जीवन का रहस्य के पश्चात् आगम निगम संस्थान द्वारा प्रकाशित पं. अरुण कुमार शर्मा की यह तीसरी पुस्तक ‘अभौतिक सत्ता में प्रवेश’ आपके सम्मुख है। पुस्तक में एक ही विषय नहीं है अध्यात्म से जुड़े हुये भिन्न-भिन्न कई विषय हैं जो अपने आपमें गूढ़ गोपनीय तथा रहस्यमय हैं। अस्वस्थ होते हुए भी उन तिमिराच्छन्न विषयों को अनावृत्त करने का पूर्ण प्रयास किया है शर्माजी ने, इसमें सन्देह नहीं और उस प्रयास को पुस्तक रूप में किस सीमा तक साकार किया है मैंने इसका निर्णय पाठकगण स्वयं करेंगे। आशा एवं विश्वास है कि शर्माजी की अन्य पुस्तकों की तरह उनकी यह पुस्तक भी पाठकों के लिए ज्ञानवर्धक और उपादेय सिद्ध होगी। पुस्तक प्रकाशन की दिशा में जिन लोगों का सहयोग उपलब्ध हुआ है मुझे। वे हैं स्व. श्री चारु पाण्डेय (अमेरिका), श्री आर.डी. काजले (खण्डवा), डा. वी.पी. बंसल (इन्दौर), अनूप अग्रवाल, श्रीमती रेखा शर्मा और सुश्री नीतू शुक्ला जिनका हृदय से कृतज्ञ और आभारी हूँ मैं।
Reviews
There are no reviews yet.