- Description
- Additional information
- Reviews (0)
Description
अंधविश्वास उन्मूलन भाग – 1 विचार
अंधविश्वास उन्मूलन और डॉ. नरेन्द्र दाभोलकर एक-दूसरे के पर्यायवाची हैं। निरंतर 25 वर्षों की मेहनत का फल है यह। अंधविश्वास उन्मूलन का कार्य महाराष्ट्र में विचार, उच्चार, आचार, संघर्ष, सिद्धांत जैसे पंचसूत्र से होता आ रहा है। भारतवर्ष में ऐसा कार्य कम ही नजर आता है।
अंधविश्वास उन्मूलन : विचार पुस्तक में अंधविश्वास उन्मूलन से संबंधित बुनियादी बातों का जिक्र है। इसमें ‘वैज्ञानिक दृष्टिकोण’, ‘विज्ञान की कसौटी पर फलित ज्योतिष’, ‘वास्तुशास्त्र नहीं, वासुश्रद्धाशास्र’, ‘छद्म विज्ञान अर्थात् स्यूडो साइंस’, ‘मनोविकार’, ‘भूतप्रेत बाधा या भूतावेश’, ‘सम्मोहन’, ‘देवी सवारना’ जैसे विषयों पर विचार और विवेचन किया गया है जिससे यथार्थ और भ्रम का सदियों पुराना अंतर स्पष्ट होता है।
लेखक के आत्मप्रत्यय और चेतना की नींव पर खड़ी यह पुस्तक अंधविश्वास के तिमिर से विवेक और विज्ञान के तेज की ओर ले जानेवाली परंपरा का तिमिर-भेद भी है और विज्ञान का लक्ष्य भी।
Additional information
| Authors | |
|---|---|
| Binding | Paperback |
| ISBN | |
| Pages | |
| Publishing Year | 2025 |
| Pulisher | |
| Language | Hindi |











Reviews
There are no reviews yet.