-25%
Bharat Aur Europe : Pratishruti Ke Kshetra
₹299.00 ₹225.00



₹299.00 ₹225.00
₹299.00 ₹225.00
Author: Nirmal Verma
Pages: 176
Year: 2024
Binding: Paperback
ISBN: 9789360869687
Language: Hindi
Publisher: Rajkamal Prakashan
भारत और यूरोप प्रतिश्रुति के क्षेत्र
भारत और यूरोप दो ध्रुवान्तों का नाम है, एक-दूसरे से जुड़कर भी दो अलग-अलग वास्तविकताएँ। खींचकर या सिकोड़कर उन्हें मिलाया नहीं जा सकता। लेखन के प्रति ईमानदार रचनाकार के लिए इस वास्तविकता को ध्यान में रखना आवश्यक है। इसके बिना न सिर्फ़ युग-यथार्थ की पहचान असम्भव हो जाएगी बल्कि उसे उसकी विविधता के साथ रचना में अभिव्यक्त भी नहीं किया जा सकेगा, क्योंकि कोई भी लेखक सत्य की एकांगिता के सहारे यथार्थ का मुक्त द्रष्टा नहीं हो सकता।
‘भारत और यूरोप : प्रतिश्रुति के क्षेत्र’ निर्मल जी के अपरम्परित सोच और निष्कर्षों को अपेक्षाकृत विकसित रूप में निरूपित करती है। भारत और यूरोप की अपनी-अपनी चिन्तन-परम्परा के मूल आधारों को व्याख्यायित करते हुए वे यहाँ उस रचनात्मकता की आलोचना करते हैं, जो अपने स्वाभाविक आधारों की उपेक्षा करती है। उनके अनुसार कला और साहित्य की प्रासंगिकता का सवाल अपनी सांस्कृतिक परम्परा से कटकर हल नहीं किया जा सकता। इस सन्दर्भ में उनके ही शब्दों को उद्धृत किया जाए तो “भारतीय परम्परा में कला और दुनिया के यथार्थ के बीच का सम्बन्ध हमेशा से ही कुछ पवित्र माना जाता रहा है। उसमें एक तरह की आवेगपूर्ण मांसलता रही है और मांसलता ऐन्द्रिक होने के बावजूद एक प्रकार की ईश्वरीय दिव्यता में आलोकित होती है…”
इस पुस्तक में शामिल ‘भारतीय संस्कृति और राष्ट्र’, ‘भारतीय जीवन की निराशाएँ’, ‘क्या साहित्य समाज से कट चुका है ?’ और ‘आलोचना के भटकाव’ जैसे प्रश्नाकुल निबन्ध हमारी आज की चिन्ताओं तक आते हैं।
| Authors | |
|---|---|
| Binding | Paperback |
| ISBN | |
| Language | Hindi |
| Pages | |
| Pulisher | |
| Publishing Year | 2024 |
निर्मल वर्मा
जन्म :- 3 अप्रैल, 1929।
शिक्षा :- सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से इतिहास में एम.ए.। कुछ वर्ष अध्यापन।
निर्मल वर्मा का जन्म 1929 को शिमला में हुआ। उनकी संवेदनात्मक बुनावट पर उस पहाड़ी शहर की छायाएँ दूर तक पहचानी जा सकती हैं। बचपन के एकाकी क्षणों का यह अनुभव जहाँ निर्मल वर्मा के लेखन में एक सतत तन्द्रावस्था रचता है, वहीं उन्हें मनुष्य के मनुष्य से, और स्वयं अपने से अलगाव की प्रक्रिया पर गहन पकड़ देता है। सन् 1956 में ‘परिन्दे’ कहानी के प्रकाशन के बाद से नयी कहानी के इस निर्विवाद प्रणेता का सबसे महत्त्वपूर्ण, साठ का दशक, विदेश-प्रवास में बीता। 1959 में प्राग, चेकोस्लोवाकिया के प्राच्य विद्या संस्थान और चेकोस्लोवाक लेखक संध द्वारा आमंत्रित। सात वर्ष चेकोस्लोवाकिया में रहे और कई चेक कथाकृतियों के अनुवाद किए।

Reviews
There are no reviews yet.