Dilo-Danish

-28%

Dilo-Danish

Dilo-Danish

399.00 289.00

In stock

399.00 289.00

Author: Krishna Sobti

Availability: 5 in stock

Pages: 234

Year: 2024

Binding: Paperback

ISBN: 9788126712014

Language: Hindi

Publisher: Rajkamal Prakashan

Description

दिलो दानिश

हिन्दी जगत में अपनी अलग और विशिष्ट पहचान के लिए मशहूर कृष्णा सोबती का हरेक उपन्यास विशिष्ट है। शब्दों की आत्मा को छूने-टटोलने वाली कृष्णा जी ने दिलो-दानिश में दिल्ली की एक पुरानी हवेली और उसमें रहनेवाले लोगों के माध्यम से तत्कालीन जीवन और समाज का जैसा चित्रण किया है, वह अनूठा है। हालांकि इस उपन्यास का कथानक एक सामन्ती हवेली और सामन्ती रईस समाज व्यवस्था से वाबस्ता है लेकिन कृष्णा जी के रचनात्मक कौशल का ही कमाल है कि उन्होंने उसकी अच्छाइयों और बुराइयों का तटस्थ आत्मीयता के साथ चित्रण किया है।

देश की आज़ादी से पहले हमारे समाज में सामंती पारिवारिक व्यवस्था थी जिसमें रईसों की पत्नी के अलावा दूसरी कई स्त्रियों से सम्बन्ध भी मान्य थे लेकिन इस उपन्यास का मुख्य पात्र कृपानारायण पत्नी के अलावा मात्र एक अन्य स्त्री से सम्बन्ध रखता है लेकिन दोनों स्त्रियों और उनके बच्चों की परवरिश जिस नेकनीयति से करता है वह काबिले-तारीफ है। प्रेम-मुहब्बत, सामाजिकता और जीवन के सुख-दुख की छोटी-बड़ी कथा-कहानियों का संगुम्फित विन्यास है – दिलो-दानिश, जिसे पाठक नई सज्जा में फिर से पढ़ना चाहेंगे, यह हमारा विश्वास है।

Additional information

Authors

Binding

Paperback

ISBN

Language

Hindi

Pages

Publishing Year

2024

Pulisher

1 review for Dilo-Danish

  1. 4 out of 5

    आयुष साहू

    बहुत ही अच्छा और समाज व जो भी समस्याये हैं उसके सवार ये अन्यश दिखाया गया हर जो आज के समाज मे चलती आ रही हैं कैसे स्त्री को निचा दिखाना और भी कितने सारे दुख का सहन करना ओढ़ता हैं स्त्री को


Add a review

You've just added this product to the cart: