Jungal Ke Jeev

-13%

Jungal Ke Jeev

Jungal Ke Jeev

375.00 325.00

In stock

375.00 325.00

Author: Shriram Sharma

Availability: 5 in stock

Pages: 161

Year: 2023

Binding: Hardbound

ISBN: 9788170630347

Language: Hindi

Publisher: Arya Book Depot

Description

जंगल के जीव

भूमिका

प्रस्तुत पुस्तक – जंगल के जीव – में 9 जंगली जीवों के जीवन स्कैच हैं। विचार था कि कम-से-कम एक दर्जन स्कैच इस पुस्तक में छपते; पर इन नौ स्कैचों से ही पुस्तक का कलेवर काफी बढ़ गया है। यदि तीन और स्कैच इसमें शामिल किये जाते तो लगभग 4-5 फार्म का मैटर बढ़ जाता। ऐसा करने से पुस्तक के मूल्य में भी वृद्धि करनी पड़ती और शायद यह बात पाठकों को पसन्द न आती। अगले संस्करण में यदि पाठकों का आग्रह हुआ तो इस प्रकार के कुछ और स्कैच बढ़ा दिये जायेंगे।

यह पुस्तक लेखक के पच्चीस वर्ष के अन्वेषण, निरीक्षण और प्रकृति-अध्ययन का फल है। प्रकृति-अध्ययन से तात्पर्य किताबी ज्ञान से नहीं है, वरन् उस प्रकृति-शास्त्र से है, जो हमारे देश में चारों ओर फैला हुआ है, उसी प्रकृति की पोथी का अध्ययन लेखक ने थोड़ा-बहुत किया है। इस प्रकार के अध्ययन में समय की बड़ी आवश्यकता होती है। कभी-कभी ऐसा होता है कि दो-चार बार की देखी हुई बातों के विरुद्ध कुछ बातें देखने को मिलती हैं और तब उन बातों का समन्वय करना पड़ता है। सोचना-विचारना तो पड़ता ही है। हमारे देश में इस प्रकार के शोध और निरीक्षण के लिए सरकार की ओर से न कोई सुविधा है और न व्यक्तियों की इस ओर अभिरुचि है, जो इस प्रकार के कार्य में योग दे सकें। जो कुछ इस दिशा में व्यक्तिगत रूप से हो रहा है, वह सागर की एक बूँद के बराबर है। हाँ, अंगरेजों ने तथा अन्य विदेशियों ने इस दिशा में काफी काम किया है। उदाहरण के लिए कांग्रेस के पिता ह्यूम साहब ने अपनी सरकारी नौकरी के दिनों में जब वे इटावे के डिस्ट्रिक्ट मैजिस्ट्रेट थे, भारतीय पक्षी के अण्डों और घोंसलों पर जो वृहद् पुस्तक लिखी है, उससे वे अमर हो गये हैं। पुस्तक तीन भागों में प्रकाशित हुई है और आजकल बड़ी कठिनाई से वह मिलती है। जिस स्थान पर ह्यूम साहब ने पक्षियों का निरीक्षण इटावे में किया था उसको इस विषय के लेखक काशी, मक्के और मदीने की तरह देखने आते हैं।

कथा-सूची

  1. काला हिरन : द्रुतगामी
  2. बघेरा : खून का प्यासा
  3. घड़ियाल : खूनी
  4. शेर : शक्तिपुंज
  5. हाथी : समझदार
  6. जंगली सूअर : सूरमा
  7. बया : अद्भुत
  8. सियार : सयाना
  9. जंगली मुर्ग : छैल छबीला

Additional information

Authors

Binding

Hardbound

ISBN

Language

Hindi

Pages

Publishing Year

2023

Pulisher

Reviews

There are no reviews yet.


Be the first to review “Jungal Ke Jeev”

You've just added this product to the cart: