-24%
Krishna Ki Leelabhumi : 21vin Sadi Mein Vrindavan
₹499.00 ₹379.00
₹499.00 ₹379.00
₹499.00 ₹379.00
Author: John Stratton Hawley
Pages: 376
Year: 2023
Binding: Paperback
ISBN: 9789393768407
Language: Hindi
Publisher: Rajkamal Prakashan
कृष्ण की लीलाभूमि : 21वीं सदी में वृन्दावन
एक अत्यन्त प्यारे स्थान के बारे में है—कई लोग इसे भारत की आध्यात्मिक राजधानी भी कहते हैं। दिल्ली से कोई सौ मील की दूरी पर यमुना नदी के एक नाटकीय मोड़ पर स्थित वृन्दावन वह स्थान है जहाँ माना जाता है कि भगवान कृष्ण ने अपना बचपन और युवावस्था बिताई थी। हिन्दुओं के लिए यह युवावस्था का प्रतीक रहा है—प्रेम और सुन्दरता का एक क्षेत्र जो दुनिया के बोझ और कठोरता को त्यागने में सक्षम बनाता है। हालाँकि, अब दुनिया वृन्दावन को निगल रही है। दिल्ली का महानगरीय फैलाव दिन-ब-दिन करीब आ रहा है—आधा शहर एक विशाल अचल सम्पत्ति के रूप में विकसित हो चुका है—और यमुना का पानी पीने तो क्या नहाने के लिए भी सुरक्षित नहीं है। मन्दिर अब खुद को थीम पार्क के रूप में बदल रहे हैं और कृष्ण के स्वर्गिक चरागाह में दुनिया की सबसे ऊँची धार्मिक इमारत निर्माणाधीन है।
क्या होता है जब एंथ्रोपोसीन युग हर चीज को वर्चुअल बना देता है ? क्या होता है जब स्वर्ग को जोता जाता है ? हमारे इस पूरे दौर की तरह, वृन्दावन शक्तिशाली ऊर्जा से सराबोर है, लेकिन क्या खतरे के संकेत धीरे-धीरे सामने नहीं आ रहे ?
Authors | |
---|---|
Binding | Paperback |
ISBN | |
Language | Hindi |
Pages | |
Publishing Year | 2023 |
Pulisher |
जॉन स्ट्रैटन हौली
जॉन स्ट्रैटन हौली-जैक-के नाम से भी जाने जाते हैं। भारत की भक्ति परंपरा पर आपकी चर्चित किताबें हैं – अ स्ट्रोर्म ऑफ़ सांग्स : इंडिया एंड दि आइडिया ऑफ़ दि भक्ति मूवमेंट (होर्वार्ड, 2015), सूर ‘स ओशन (कैनेथ ब्रायंट के साथ, होर्वार्ड, 2015), इन टू सूर ‘स ओशन (होर्वार्ड ओरिएंटल सीरीज, 2016), सूरदास : पोएट, सिंगर, सैंट (प्राइमस, 2018)। आप गुग्गेनहेम और फुलब्राइट-नेहरु फेलो रह चुके हैं और अमेरिकन अकेडमी ऑफ़ आर्ट्स एंड साइंस के लिए भी मनोनीत हो चुके हैं।
फ़िलहाल कोलम्बिया यूनिवर्सिटी के बर्नार्ड कॉलेज के धर्म विभाग में प्रोफेसर हैं।
अनुवादक – अशोक कुमार
Reviews
There are no reviews yet.