Kyon Alag Hai Stree-Purush Ka Prem
₹175.00 ₹130.00



₹175.00 ₹130.00
₹175.00 ₹130.00
Author: Abrar Multani
Pages: 200
Year: 2019
Binding: Paperback
ISBN: 9788183619141
Language: Hindi
Publisher: Radhakrishna Prakashan
क्यों अलग है स्त्री-पुरुष का प्रेम
प्रेम जीवन का अनिवार्य विषय है। जीवनसाथी से प्रेमपूर्ण सम्बन्ध जीवन की सफलता और आनन्द का मूल है। हम सभी प्रेम करना और पाना चाहते हैं लेकिन उसे सीखना नहीं चाहते। जीवन का एक बहुत बड़ा और महत्त्वपूर्ण सबक़ हमें कोई भी नहीं सिखाता। इसके लिए स्कूल और कॉलेजों में कोई विषय नहीं है और ना कोई अध्यापक। अगर हम प्रेम के बारे में थोड़ा-बहुत जानते भी हैं तो वही फ़िल्मों वाला प्रेम या दोस्तों की गप्पें, यह दोनों ही ज्ञान अपूर्ण और भ्रामक होते हैं जो कि हमारे प्रेम को ग़लत दिशा में ले जाते हैं और शादियाँ तलाक़ में या फिर कारावास में बदल जाती हैं।
स्त्री और पुरुषों में भिन्नताएँ होती हैं, वे अलग होते हैं, चाँद और सूरज की ही तरह अलग-अलग। इन दोनों की वैचारिक भिन्नताएँ आग और पानी की ही तरह अलग-अलग होती हैं। पति-पत्नी या प्रेमी-प्रेमिका अपने प्रेम को हमेशा क़ायम रख ही नहीं सकते जब तक कि वे एक दूसरे की भिन्नताओं को जानकर उन्हें स्वीकार ना कर लें। यह पुस्तक इन्हीं भिन्नताओं को उजागर करेगी, आपको प्रेम करना और उसे जीवन-भर $कायम रखना सिखाएगी। यह पुस्तक आपकी गुरु, साथी और एक मार्गदर्शक के रूप में आपकी हमेशा मदद करेगी। यह आपको वह सिखाएगी जो दुनिया के अधिकतर लोगों को नहीं आता—जी हाँ, ‘प्रेम करना’।
| Authors | |
|---|---|
| Binding | Paperback |
| ISBN | |
| Language | Hindi |
| Pages | |
| Publishing Year | 2019 |
| Pulisher |
डॉ. अबरार मुल्तानी
आप एक प्रख्यात आयुर्वेद विशेषज्ञ होने के साथ-साथ स्वास्थ्य लेखन में पिछले कई वर्षों से अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। अभी तक हजशरों जटिल एवं जीर्ण रोगियों के उपचार का अनुभव आपको प्राप्त है। प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति को नवीन रूप में प्रस्तुत कर लोगों में आयुर्वेद के प्रति फैली भ्रांतियों को मिटाने में, आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार करने में आप एक अग्रणी नाम हैं। बॉडी, माइंड एंड सॉल (शरीर, मन और आत्मा) का अद्भुत सम्मिश्रण कर चिकित्सा करने में इन्हें महारत है। आप हिजामा थेरैपी को भारत में प्रचलित करने में अग्रज हैं। आप ‘इंक्रेडिबल आयुर्वेदा’ के संस्थापक हैं तथा ‘स्माइलिंग हार्ट्स’ नामक संस्था के प्रेसिडेंट हैं। आप देश के पहले आनन्द मंत्रालय की गवर्निंग कमेटी के सदस्य भी हैं। ‘बीमार होना भूल जाइए’ और ‘सोचिए और स्वस्थ रहिए’ आपकी बेस्टसेलर पुस्तकें हैं।

Reviews
There are no reviews yet.