- Description
- Additional information
- Reviews (0)
Description
पंडित नेहरू और अन्य महापुरुष
राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की यह पुस्तक पंडित जवाहरलाल नेहरू और तीन अन्य महापुरुषों-स्वामी विवेकानन्द, महर्षि रमण और महात्मा गांधी के विषय में हमें विशेष जानकारी देती है। राष्ट्रकवि दिनकर पंडित जवाहरलाल नेहरू के संस्मरण में लिखते हैं – कि क्या पंडित जवाहरलाल नेहरू तानाशाह थे ? दिनकर जी नेहरू जी के जीवन-दर्शन, गांधी और नेहरू के आपसी रिश्ते और भारतीय एकता के लिए पंडित जी के प्रयासों को हमारे सामने लाते हैं।
इस पुस्तक में दिनकर जी के तीन रेड़ियो-रूपकों को भी संगृहीत किया गया – जो क्रमशः स्वामी विवेकानन्द, महर्षि रमण और महात्मा गांधी जैसे महापुरुषों के जीवन को आधार बनाकर लिखे गए हैं। इन रूपकों में न केवल उनके प्रेरक जीवन की झलकियाँ हैं, बल्कि उनमें इन महापुरुषों का जीवन-दर्शन भी समाहित है। ये रेड़ियो-रूपक जितने श्रवणीय हैं, उतने ही पठनीय भी। नए रूप और आकार में यह पुस्तक न केवल सामान्य पाठक और दिनकर-साहित्य के शोधकर्त्ताओं के लिए भी महत्त्वपूर्ण है।
Additional information
| Authors | |
|---|---|
| Binding | Hardbound |
| ISBN | |
| Language | Hindi |
| Pages | |
| Publishing Year | 2008 |
| Pulisher |











Reviews
There are no reviews yet.