Parmanu Vigyan Ke Badhte Charan

-25%

Parmanu Vigyan Ke Badhte Charan

Parmanu Vigyan Ke Badhte Charan

395.00 295.00

In stock

395.00 295.00

Author: Gunakar Muley

Availability: 5 in stock

Pages: 104

Year: 2023

Binding: Hardbound

ISBN: 9788119028191

Language: Hindi

Publisher: Rajkamal Prakashan

Description

परमाणु विज्ञान के बढ़ते चरण

परमाणु, जीवन का भी स्रोत हो सकता है, और विनाश का भी। मनुष्य ने उसे ऊर्जा के उत्पादन के लिए प्रयोग किया है तो बमों के रूप में इस ऊर्जा का विनाशकारी संचयन भी किया है जो एक ही बार में समूची पृथ्वी और जीव-जगत को नष्ट कर सकता है।

विज्ञान-लेखक गुणाकर मुळे की यह पुस्तक परमणु की खोज, उसके इतिहास और संभावनाओं के बारे में तथ्यपरक जानकारी देते हुए उन सवालों पर भी विचार करती है जो परमाणु के ग़ैर जिम्मेदार इस्तेमाल के सन्दर्भ में हमारी स्थायी चिन्ता बने हुए हैं। विश्व के मौजूदा हालात को देखते हुए आज यह और भी ज़रूरी हो गया है कि ‘परमाणु क्या है’ से लेकर ‘परमाणु क्या कर सकता है’ तक के सभी पहलुओं की जानकारी बतौर एक जिम्मेदार नागरिक हमारे पास हो।

यह पुस्तक यही करती है। न सिर्फ़ परमाणु, बल्कि उसकी आन्तरिक संचरना के बारे में अब तक की खोजों की विस्तृत पड़ताल करते हुए उन वैज्ञानिकों के बारे में यहाँ हमें पर्याप्त सूचनाएँ प्राप्त होती है जिन्होंने इस पर काम किया। भारत के प्राचीन ऋषि कणाद को भी मुळे जी चिन्तकों की उसी परम्परा में मानते हैं। उनका नाम ही ‘कणाद’ इसलिए पड़ा था कि उन्होंने सबसे पहले यह कल्पना की थी कि संसार का सब कुछ अत्यन्त छोटे-छोटे कणों से निर्मित है।

छात्रों और सामान्य पाठकों के लिए सरल और सुग्राह्य भाषा में लिखित यह पुस्तक परमाणु विज्ञान की वृहत्तर समझ प्रदान करती है।

Additional information

Binding

Hardbound

ISBN

Language

Hindi

Pages

Publishing Year

2023

Authors

Pulisher

Reviews

There are no reviews yet.


Be the first to review “Parmanu Vigyan Ke Badhte Charan”

You've just added this product to the cart:

error: Content is protected !!