-25%
Author Biography
डॉ. अमरनाथ
सुधी आलोचक और प्रतिष्ठित भाषाविद् के रूप में ख्यात डॉ. अमरनाथ (वास्तविक नाम डॉ. अमरनाथ शर्मा) का जन्म गोरखपुर जनपद (सम्प्रति महाराजगंज) के रामपुर बुजुर्ग नामक गाँव में सन् 1954 में हुआ। उनकी आरम्भिक शिक्षा गाँव के आस-पास के विद्यालयों में और उच्च शिक्षा गोरखपुर विश्वविद्यालय में हुई, जहाँ से उन्होंने एम.ए. और पीएच.डी. की उपाधियाँ प्राप्त कीं। कविता से अपनी रचना-यात्रा शुरू करनेवाले डॉ. अमरनाथ सामाजिक-आर्थिक विषमता से जुड़े सवालों से लगातार जूझते रहे हैं। उनका विश्वास है कि लेखन में शक्ति सामाजिक संघर्षों से आती है। इसी विश्वास ने उन्हें ‘नारी का मुक्ति संघर्ष’ जैसे साहित्येत्तर विषय पर पुस्तक लिखने को बाध्य किया।











Reviews
There are no reviews yet.