Sadiyon Mein Guzarte Pal

-23%

Sadiyon Mein Guzarte Pal

Sadiyon Mein Guzarte Pal

249.00 191.00

In stock

249.00 191.00

Author: Dr. Neeru Mittal 'Neer'

Availability: 5 in stock

Pages: 128

Year: 2025

Binding: Paperback

ISBN: 9789355366986

Language: Hindi

Publisher: Bodhi Prakashan

Description

सदियों में गुजरते पल

पारदर्शी लघुकथाओं में से झाँकता समाज

कविता लिखने का भाव पक्ष और कहानी लिखने का बुद्धि पक्ष, दोनों का समन्वय जिसकी लेखनी में है, डॉ. नीरू मित्तल ‘नीर’ ऐसी ही मेधावी रचनाकार हैं जो अपनी रचनात्मकता के विविध संदर्भों को लेकर देश के हिंदी और हिंदीतर प्रान्तों में समान रूप से जानी जाती हैं। विविध विधाओं पर लेखन विषयक डॉ. नीरू की अभिरुचि के तार बहुचर्चित लघुकथा विधा से भी संयुक्त हुए और इस तार की झंकार उनके द्वितीय लघुकथा संग्रह’ सदियों में गुजरते पल’ में सुनाई देती है।

‘सदियों में गुज़रते पल’ अर्थात समाज में व्याप्त विसंगतियों से छार-छार हुआ समय। लेकिन समय का यही विश्रृंखल रूप नीरू मित्तल के लिए उनकी रचनात्मक शक्ति का द्योतक बनकर सामने आता है जिसके आधार से उनका लघुकथा लेखन कार्य गत्यात्मक बना हुआ है।

नीरू की लघुकथाएँ पढ़ते हुए अनुभव होता है कि उनकी लघुकथाएँ उनके दृष्टि संपन्न होने का परिचय देती हैं। हाथ आए घटना संदर्भित कथ्यों को वैचारिक कसौटी पर परख कर, अपनी समाजमूलक चेतना का परिचय देते हुए जिस प्रकार की लघुकथाएँ उनकी लेखनी से निःसृत होती हैं उनमें मानवीय मूल्यों को बचाए जाने के उपक्रम दृष्टिगोचर होते हैं। स्पष्ट है कि उनकी लघुकथाओं का लक्ष्य मनुष्य ही है।

‘सदियों में गुजरते पल’ संग्रह की पहली लघुकथा ‘सौदागर’ वर्तमान समय में राजनीतिक गलियारों में विजय प्राप्त करने की जुगत दर्शाती है। लघुकथा में एक दूसरे की जरूरत का खेल खेला गया है। अपनी जरूरत पूर्ण करने में समाज की जरूरत को दाना डालते रहना, यही सौदा है जो महत्वाकांक्षी को उसका मनोवान्छित सिंहासन दिलवाने में सहायक निरूपित होता है। इसके बरअक्स लघुकथा ‘दो दानव’ में सात फेरों के प्रकाश में दांपत्य सुख की डोर से बंधे विश्वास को दहेज लौलुपता के कोड़े से पीट-पीटकर विष में परिणित करने की अमानवीय विचारधारा बहाई गई है।

Additional information

Authors

Binding

Paperback

ISBN

Language

Hindi

Pages

Publishing Year

2025

Pulisher

Reviews

There are no reviews yet.


Be the first to review “Sadiyon Mein Guzarte Pal”

You've just added this product to the cart: