Author Biography
राजनाथ
राजनाथ ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय और अमेरिका के न्यूयार्क विश्वविद्यालय में अध्ययन किया। लीड्स विश्वविद्यालय से उन्होंने पी-एच.डी. की उपाधि प्राप्त की। अंग्रेजी विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रोफेसर व अध्यक्ष रहे। समीक्षाशास्त्र पर उनका विशेष अध्ययन है। उनकी प्रमुख पुस्तकें हैं—‘टी.एस. इलियट’स थ्योरी ऑफ पोयट्री’, ‘क्रिटिकिल स्पेकुलेशन्स’, ‘डिकन्स्ट्रक्शन : ए क्रिटीक’ ‘क्रिटिसिज्म एण्ड कल्चर’, ‘द आइडेंटिटी ऑफ लिट्रेचर’, ‘पोस्टकोलोनियल क्रिटिसिज्म एण्ड थ्योरी : ए क्रिटीक’। अंग्रेजी में उनके अनेक शोध लेख प्रकाशित हो चुके हैं। हिन्दी के अतिरिक्त कन्नड़ में भी उनके लेख अनूदित हुए हैं। उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय शोध पत्रिका ‘जर्नल ऑफ लिटरेरी क्रिटिसिज्म’ का लगभग 25 वर्षों तक सम्पादन किया है। उन्हें ब्रिटिश काउंसिल स्कॉलरशिप, सीनियर फुलब्राइट फेलोशिप और अमेरिकन रिसर्च फेलोशिप मिल चुकी हैं।











Reviews
There are no reviews yet.