Sahitya Vichar Aur Smriti

-24%

Sahitya Vichar Aur Smriti

Sahitya Vichar Aur Smriti

595.00 450.00

In stock

595.00 450.00

Author: Dharamveer Bharti

Availability: 5 in stock

Pages: 248

Year: 2025

Binding: Hardbound

ISBN: 9789371124706

Language: Hindi

Publisher: Bhartiya Jnanpith

Description

साहित्य विचार और स्मृति

विख्यात कवि, कथाकार, पत्रकार एवं लेखक डॉ. धर्मवीर भारती पचास वर्षों की अपनी अनवरत साधना के बीच भारतीय साहित्य और संस्कृति के सजग प्रहरी रहे। उनके काव्य और कथा साहित्य में जहाँ रोमानियत की सघनता तथा सामाजिक चेतना और यथार्थ की तीख़ी-मीठी अनुभूति का गहरा मिश्रण है वहीं उनके सम्पूर्ण निबन्ध लेखन में एक विशिष्ट प्रकार की तेजस्विता, प्रखरता और प्रतिबद्धता मिलती है। उनके लेखन में अन्तिम दिनों तक वही पैनापन, सन्तुलित दृष्टि और भाषा की सुगठित शैली नज़र आती है। ‘साहित्य विचार और स्मृति’ धर्मवीर भारती के अब तक अप्रकाशित लेखों में से कुछ विशिष्ट लेखों का संग्रह है। इन लेखों में उनके विचार, साहित्यिक-निबन्ध, भाषा, पत्रकारिता और अनेक समकालीन स्मृतियाँ सँजोयी हुई हैं। कुल मिलाकर इसमें उनके सैंतीस लेख संगृहीत हैं। संकलन का यह श्रमसाध्य कार्य हिन्दी की विदुषी लेखिका श्रीमती पुष्पा भारती ने किया है। भारतीय ज्ञानपीठ से प्रकाशित धर्मवीर भारती की पुस्तक श्रृंखला की एक और कड़ी प्रस्तुत करते हुए हमें प्रसन्नता है।

Additional information

Authors

Binding

Hardbound

ISBN

Language

Hindi

Pages

Publishing Year

2025

Pulisher

Reviews

There are no reviews yet.


Be the first to review “Sahitya Vichar Aur Smriti”

You've just added this product to the cart: