-20%
Shoodra Tapasvi Evam Anya Do Natak
₹199.00 ₹159.00



₹199.00 ₹159.00
₹199.00 ₹159.00
Author: K.V. Puttappa
Pages: 102
Year: 2024
Binding: Paperback
ISBN: 9789357758581
Language: Hindi
Publisher: Bhartiya Jnanpith
शूद्र तपस्वी एवं अन्य दो नाटक
‘शूद्र तपस्वी’ ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कन्नड़ साहित्य-शिल्पी कु.वें. पुट्टप्पा (कुवेंपु) की नाट्य-कृति हैं। इसमें उनके तीन नाटक—’शूद्र तपस्वी’, ‘श्मशान कुरुक्षेत्र’ और ‘अँगूठे के बदले…’ सम्मिलित हैं। तीनों नाटकों का कथानक और उनके पात्र यद्यपि पौराणिक हैं, लेकिन कुवेंपु जैसे सशक्त कवि-नाटककार के तर्कपूर्ण एवं मनोवैज्ञानिक कल्पना-वैचित्र्य से तीनों रचनाएँ समकालीन जीवन-मूल्यों का साक्षात्कार कराती हैं। कहना होगा कि तीनों नाटकों के प्रमुख पात्र निश्चित ही किसी नीति, धर्म या संकल्प को लेकर चलते हैं, फिर भी वे कहीं-न-कहीं विवश हैं उस कार्य को करने के लिए, जो उन्हें नहीं करना चाहिए था ।… हिन्दी भाषा में महाकवि कुवेंपु की यह नाट्य-कृति पढ़ने के साथ ही मंच पर प्रस्तुत होकर भी सुख देगी। प्रस्तुत है कृति का यह नया संस्करण।
| Authors | |
|---|---|
| Binding | Paperback |
| ISBN | |
| Language | Hindi |
| Pages | |
| Publishing Year | 2024 |
| Pulisher |
के. वी. पुट्टप्पा
कर्नाटक के शिवमोगा ज़िले के एक छोटे से गाँव में सन् 1904 में जनमे डॉ. कु.वें. पुट्टप्पा (काव्यनाम ‘कुवेंपु’) का आधुनिक कन्नड़ साहित्य-शिल्पियों में सर्वोच्च स्थान है। मैसूर के रामकृष्ण आश्रम में अपनी शिक्षा पूर्ण करने के बाद 1929 में मैसूर विश्वविद्यालय में कन्नड़ भाषा साहित्य के व्याख्याता का पद-भार सँभाला और सभी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों में अपना योगदान करते हुए उपकुलपति के पद से वहीं से सेवानिवृत्त हुए। मूलतः कवि होकर भी कुवेंपु ने प्रायः सभी विधाओं में अपनी लेखनी से कन्नड़ साहित्य की श्रीवृद्धि की है। उनकी अब तक 70 से अधिक कृतियाँ प्रकाशित हो चुकी हैं जिनमें काव्य, नाटक, उपन्यास, कहानी, समीक्षात्मक निबन्ध, चरित्र, बालोपयोगी साहित्य आदि हैं।

Reviews
There are no reviews yet.