Shyamal Ghat Amrit Kalash
₹450.00 ₹340.00
- Description
- Additional information
- Reviews (0)
Description
श्यामल घट अमृत कलश
उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जनपद में जन्मे डॉ. कन्हैया सिंह सूफी काव्य एवं पाठ-सम्पादन के अधिकृत विद्वान् हैं। इन्होंने डी.लिट. की उपाधि प्राप्त की है। विधि प्रवक्ता के रूप में इन्होंने अपने अध्यापकीय जीवन का प्रारम्भ करते हुए हिन्दी के प्रवक्ता-रीडर, अध्यक्ष, प्राचार्य; कार्यकारी अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान, लखनऊ आदि दायित्वों का निर्वहन किया। इनकी प्रमुख आलोचना पुस्तकें हैं- सूफी काव्य : सांस्कृतिक अनुशीलन, युगद्रष्टा मलिक मुहम्मद जायसी, सूफीमत, हिन्दी सूफी काव्य में हिन्दू संस्कृति, उदार इस्लाम का सूफी चेहरा, जायसीकृत पदुमावति : मूल पाठ और टीका, पाठ-सम्पादन के सिद्धान्त, हिन्दी पाठानुसन्धान, मध्यकालीन अवधी का विकास, राहुल सांकृत्यायन और अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’। सृजनात्मक साहित्य के क्षेत्र में इनकी महत्त्वपूर्ण पुस्तकें हैं-साहित्य और संस्कृति (निबन्ध-संग्रह), वेदना के संवाद (ललित निबन्ध), अँधेरे के अध्याय (संस्मरण), पत्थर की मुस्कान (कहानी-संग्रह), दक्षिणांचल दर्शन (यात्रा- वृत्तान्त) आदि। अब तक चालीस से अधिक मौलिक तथा ग्यारह सम्पादित पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। विशिष्ट साहित्यिक अवदान के लिए इन्हें उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ का पंडित दीनदयाल उपाध्याय साहित्य सम्मान तथा साहित्य भूषण सम्मान, केन्द्रीय हिन्दी संस्थान, आगरा का सुब्रह्मण्य भारती पुरस्कार, हिन्दी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग का साहित्य महोपाध्याय आदि सम्मान प्रदान किए जा चुके हैं।
Additional information
| Authors | |
|---|---|
| Binding | Hardbound |
| ISBN | |
| Language | Hindi |
| Pages | |
| Publishing Year | 2022 |
| Pulisher |











Reviews
There are no reviews yet.