Tark Ka Toofan

-25%

Tark Ka Toofan

Tark Ka Toofan

199.00 149.00

In stock

199.00 149.00

Author: Yashpal

Availability: 5 in stock

Pages: 158

Year: 2010

Binding: Paperback

ISBN: 9788180314469

Language: Hindi

Publisher: Lokbharti Prakashan

Description

तर्क का तूफान
यशपाल के लेखकीय सरोकरों का उत्स सामाजिक परिवर्तन की उनकी आकांक्षा, वैचारिक प्रतिबद्धता और परिष्कृत न्याय-बुद्धि है यह आधारभूत प्रस्थान बिन्दु उनके उपन्यासों में जितनी स्पष्टता के साथ व्यक्त हुए है, उनकी कहानियों में वह ज्यादा तरल रूप में, ज्यादा गहराई के साथ कथानक की शिल्प और शैली में न्यस्त होकर आते हैं। उनकी कहानियों का रचनाकाल चालीस वर्षों में फैला हुआ है। प्रेमचन्द के जीवनकाल में ही वे कथा-यात्रा आरम्भ कर चुके थे, यह अलग बात है कि उनकी कहानियों का प्रकाशन किचित् विलम्ब से आरम्भ हुआ। कहानीकार के रूप में उनकी विशिष्टता यह है कि उन्होंने प्रेमचन्द्र के प्रभाव से मुक्त और अछूते रहते हुए अपनी कहानी-कला का विकास किया। उनकी कहानियों में संस्कारगत जड़ता और नए विचारों का द्वन्द्व जितनी प्रखरता के साथ उभरकर आता है, उसने भविष्य के कथाकारों के लिए एक नई लीक बनाई, जो आज तक चली आती है। वैचारिक निष्ठा, निषेधों और वर्जनाओं से मुक्त न्याय तथा तर्क की कसौटियों पर खरा जीवन–ये कुछ ऐसे मूल्य हैं जिनके लिए हिन्दी कहानी यशपाल की ऋणी है।‘तर्क का तूफान’ कहानी संग्रह में उनकी ये कहानियों शमिल हैं : निर्वासिता, अपनी करनी, तर्क का तूफान, मेरी जीत, जनसेवक, उतरा नशा, डायन, सोमा का साहस, होली नहीं खेलता, कानून, जादू के चावल, औरत, भाषा, परदा, राजा और तर्क का फल।

अनुक्रम

  • निर्वासिता
  • अपनी करनी
  • तर्क का तूफान
  • मेरी जीत
  • जनसेवक
  • उतरा नशा
  • डायन
  • सोमा का साहस
  • होली नहीं खेलता
  • कानून
  • जादू के चावल
  • औरत
  • भाषा
  • परदा
  • राजा
  • तर्क का फल

Additional information

Authors

Binding

Paperback

ISBN

Language

Hindi

Pages

Publishing Year

2010

Pulisher

Reviews

There are no reviews yet.


Be the first to review “Tark Ka Toofan”

You've just added this product to the cart: