Porvottar : Aadiwasi Sarjan Swar

-25%

Porvottar : Aadiwasi Sarjan Swar

Porvottar : Aadiwasi Sarjan Swar

₹375.00 ₹281.00

In stock

₹375.00 ₹281.00

Author: Ramanika Gupta

Availability: 5 in stock

Pages: 390

Year: 2018

Binding: Paperback

ISBN: 9789387145658

Language: Hindi

Publisher: Ananya Prakashan

Description

पूर्वोत्तर : आदिवासी सृजन स्वर

अपने देश में ‘अनेकता’ की जो बात हम ज़माने से कहते-सुनते आए हैं, पूर्वीतर क्षेत्र उसका बेजोड़ उदाहरण है। पचासों जनजातियाँ और उनकी अपनी विशिष्ट संस्कृतियाँ इसकी गोद में किलकारियाँ भर रही हैं। अंगामी, रेंगमा, फोम, लोथ्या, सेमा, चांग, चिर कोन्नाक, जालियाडा., चाखेसांग, थिंग चंगूर और ऐसी ही अन्य लगभग पचास जनजातियाँ तो अकेले नागालैंड में ही हैं। इसी प्रकार अरुणाचल प्रदेश में आदी, मोनपा, खाप्ती, शेरदुकपेन और उनकी कई उपजनजातियाँ हैं। मणिपुर में भी ऐसी ही विविधता के दर्शन होते हैं: पौते, थारोह, वाइफे, हमार, ताड.खुल, कुकी आदि। अन्य राज्यों यथा असम, त्रिपुरा, सिक्किम में भी कई जनजातियों का संग-साथ है। इन सभी जनजातियों में अपने क़बूलों की उत्पत्ति, सृष्टि-रचना, सामाजिक आचार-व्यवहार आदि से जुड़ी स्मृतियाँ, मिथक और लोककथाओं और गीतों की एक समृद्ध परंपरा है। इनका एक बड़ा हिस्सा लिखित रूप में आ चुका है। बचे हुए भाग को भी लिपिबद्ध कर संरक्षित करने का प्रयास आदिवासी लेखक कर रहे हैं। पर इनसे अलग यह देखना भी बड़ा दिलचस्प है कि वर्तमान समय में पूर्वीतर का आदिवासी साहित्यकार क्या अनुभव करता है।

अपने समय और परिवेश से वह किस तरह तादात्म्य स्थापित कर रहा है ? इस पुस्तक के लिए आधुनिक साहित्यिक विधाओं में पूर्वीतर के रचनाकारों की सामग्र्या इकट्ठा करने के सिलसिले में जब हमने विभिन्न स्रोतों को खंगालना शुरू किया तो यह बात सामने आई कि कुछ जनजातियों के यहां गणनात्मक और गुणात्मक दोनों दृष्टि से साहित्य-रचना खूब हो रही है। हां, कुछ ऐसी भी जनजातियाँ भी हैं जिनके यहां आधुनिक साहित्य अपने शैशव काल में है। मणिपुर में गैरआदिवासीयों साहित्यकारों के यहां जैसी सक्रियता देखने को मिलती है वैसी पौते और अन्य जनजातियों में नहीं है। सिक्किम में भी लेप्चा लोगों की तुलना में नेपाली और भुटिया साहित्यकार आधुनिक साहित्य रचने में आगे हैं। लेप्चा लोगों के मन में संख्या-बल में नेपाली या भुटिया लोगों से पिछड़ जाने का कसैला अहसास है। उनके मुकाबले बोरो, मिजो, कोकबोरोक और खासी जनजातियों में सांस्कृतिक-साहित्यिक गतिविधियाँ अधिक तेज हैं। कई रचनाकार तेज़ी से लिख रहे हैं और अपनी रचनाएं अंग्रेज़ी में प्रस्तुत कर अपनी भाषा से बाहर के पाठकों तक अपनी पहुंच बना रहे हैं।

– इसी पुस्तक की भूमिका से

Additional information

ISBN

Authors

Binding

Paperback

Language

Hindi

Pages

Publishing Year

2018

Pulisher

Reviews

There are no reviews yet.


Be the first to review “Porvottar : Aadiwasi Sarjan Swar”

wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto toto toto toto toto toto
You've just added this product to the cart: