Porvottar Ka Aadiwasi Swar

-25%

Porvottar Ka Aadiwasi Swar

Porvottar Ka Aadiwasi Swar

₹425.00 ₹320.00

In stock

₹425.00 ₹320.00

Author: Ramanika Gupta

Availability: 5 in stock

Pages: 438

Year: 2018

Binding: Paperback

ISBN: 9789387145665

Language: Hindi

Publisher: Ananya Prakashan

Description

पूर्वोत्तर का आदिवासी स्वर

विस्थापन का असर कई पीढ़ियों तक रहता है। उसका एक सामाजिक-सांस्कृतिक, मनोवैज्ञानिक पक्ष भी है। वे अपने ही घर में परदेसी होने लगते हैं—यानी निज घरे परदेसी! जमीन और जंगल आदिवासी संस्कृति का आधार रहा है और आज भी है लेकिन विकास के नाम पर उनके जंगल और जमीन दोनों छिन गये। सच तो यह है कि भारतीय आदिवासियों को बाहर के हमलावरों या अंग्रेजों के उपनिवेशवाद ने तो नुकसान पहुँचाया ही लेकिन उससे भी ज्यादा नुकसान भारत की सरकार, नौकरशाही और भारत के मैदानी लोगों के उपनिवेशवाद ने पहुँचाया। सांस्कृतिक हस्तक्षेप के कारण दक्षिण में तो कुछ आदिम आदिवासी समूहों जैसे—दोडा, कोटा, बंजारा, लांबाड़ी आदि को छोड़कर बाकी प्रायः सभी आदिवासी समूह अपने-अपने प्रदेश की संस्कृति में समायोजित होते चले गये, खासकर भाषा के मामले में। मध्य और पश्चिमी भारत के मैदानी क्षेत्रों में जाकर बसने को मजबूर आदिवासी आबादी की संस्कृति तेजी से प्रभावित होने लगी, ये लोग बहुसंख्यक आबादी के धार्मिक और सांस्कृतिक कर्मों, आडम्बरों और रीति-रिवाजों को भी अपनाने लगे। जनजातीय क्षेत्रों में ईसाई धर्म में धर्मन्तरण हुआ लेकिन उसका सकारात्मक प्रभाव हुआ कि ये लोग शिक्षित हो गए। ईसाई धर्मन्तरण का कुछ नकारात्मक प्रभाव भी आदिवासी-संस्कृति पर पड़ा लेकिन उतना नहीं। जहाँ पलायन नहीं हुआ, वहां कमोवेश उनकी अपनी संस्कृति और भाषा बची रही।

पूर्वोत्तर के आदिवासी समाज ने व्यापक स्तर पर अपनी भाषा, बोली, संस्कृति, जीवनशैली बचाकर रखी है। इसका एक मुख्य कारण इस क्षेत्र के दुर्गम होने के चलते इस क्षेत्र में आर्य संस्कृति का प्रवेश न हो पाना या कम होना है। धर्म-परिवर्तन भी हुआ तो वहाँ की जनजाति समूहों ने अपनी संस्कृति, जीवनशैली या भाषा पर असर नहीं पड़ने दिया, उल्टे उनकी भाषाओं को ईसाई मिशनरियों ने लिपि देकर उन्हें शिक्षित करने का रास्ता अपनाया, जिससे वे लोग पढ़-लिख गए। उन्होंने कुछ नए तौर-तरीके या बाहरी अदब व सलकी भी सीख लिए, लेकिन अपनी विरासत को नहीं छोड़ा। उसमें कुछ जोड़कर उसे और समृद्ध बनाया। उनकी चेतना का स्तर भी बढ़ा है। नागालैंड हो, सिक्किम हो, अन्य पूर्वोत्तर के ये सभी राज्य अपनी-अपनी पहचान के प्रति संवेदनशील हैं।

—इसी पुस्तक से

Additional information

Authors

Binding

Paperback

ISBN

Language

Hindi

Pages

Publishing Year

2018

Pulisher

Reviews

There are no reviews yet.


Be the first to review “Porvottar Ka Aadiwasi Swar”

wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto wiltoto toto toto toto toto toto
You've just added this product to the cart: